एक्सप्लोरर

बॉलीवुड प्रोमो इवेंट का वीडियो प्रदर्शनकारी छात्रों पर यूपी पुलिस की कार्रवाई बताकर वायरल

सोशल मीडिया पर एक पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो इस दावे से शेयर किया जा रहा है कि पुलिस आरओ/एआरओ परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है.

निर्णय- असत्य


    यह वीडियो लखनऊ में अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फ़िल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने का है.

संदर्भ
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 11 फ़रवरी, 2024 को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) परीक्षा आयोजित की थी. परीक्षा पेपर लीक की रिपोर्ट के बाद, छात्रों ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूपीपीएससी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों की मांग थी कि इस परीक्षा को रद्द किया जाए.

दावा क्या है?
इन विरोध-प्रदर्शनों के बीच, सोशल मीडिया पर एक पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो इस दावे से शेयर किया जा रहा है कि पुलिस आरओ/एआरओ परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है. ऐसे दावे वाले पोस्ट के आर्काइव यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

हालांकि, इस वीडियो में पुलिस को अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत बॉलीवुड फिल्म 'बड़े मियाँ छोटे मियाँ' के प्रमोशन इवेंट में भीड़ को नियंत्रित करते हुए दिखाया गया है.

सच्चाई क्या है?
रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोज करने पर हमें 26 फ़रवरी, 2024 को आशुतोष त्रिपाठी नाम के एक यूजर का पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला, जिसमें बताया गया  था कि लखनऊ में अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फ़िल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन इवेंट में भगदड़ के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.

इसके अलावा, एक यूट्यूब चैनल पर 27 फ़रवरी, 2024 के प्रमोशन इवेंट के दूसरे एंगल से वीडियो दिखाए गए हैं, जिसमें भीड़ और आराजकता दिखाई गई है. इसमें लोग जूते फेंकते हुए दिखाई दे रहे थे. इस इवेंट का उद्देश्य अप्रैल में रिलीज़ होने से पहले फ़िल्म का प्रचार करना था. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जब टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार ने भीड़ में मुफ़्त चीज़ें फेंकीं तो अराजकता फैल गई, जिससे भगदड़ मच गई.

यहां ध्यान देना ज़रूरी है कि सिविल सेवा परीक्षा पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है. रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि 28 प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. 

निर्णय
लखनऊ में अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फ़िल्म के प्रमोशन इवेंट में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करते हुए दिखाने वाले वीडियो को यूपी आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक पर प्रयागराज में विरोध कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ पुलिस कार्रवाई के रूप में शेयर किया गया गया है. इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget