एक्सप्लोरर

Divya Bhatnagar Death: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत, सदमें में देवोलीना ने किया ये पोस्ट

दिव्या भटनागर पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही थी जिसके बाद सोमवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. वह 34 साल की थीं.

टेलीविजन अभिनेत्री दिव्या भटनागर का सोमवार सुबह निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही थी जिसके बाद सोमवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. वह 34 साल की थीं. दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था. दिव्या भटनागर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और‘गुलाबो’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि दिव्या को निमोनिया हुआ था. इसी के इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर होती गई. उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. वेंटिलेटर पर कई दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं दिव्या ने अब हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ दिया है.

दिव्या भटनागर के दोस्त युवराज रघुवंशी ने एक्ट्रेस के निधन की खबर को कन्फर्म किया है. स्पॉटबॉय से बातचीत में युवराज ने बताया, ‘दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ है. दिव्या को 7 हिल्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था. रात अचानक 2 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद 3 बजे डॉक्टर ने बता दिया कि दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं. ये खबर मेरे और दिव्या के परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’

इसके साथ ही दिव्या की दोस्त और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखकर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू होती थी. दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी. मुझे पता है कि जिंदगी ने तुझपर बहुत सितम किये हैं. तू बेंइतेहां दर्द में थी. लेकिन अब मुझे पता है कि तू बेहतर जगह पर है, जहां दुख, दर्द, चीटिंग, झूठ जैसा कुछ नहीं है. मैं तुझे मिस करुंगी दिवु. और तू भी जानती है कि तुझे मैं प्यार करती हूं और तेरी फिक्र थी मुझे. बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी. भगवान तेरी आत्मा को शांति दे. जहां भी है तू अभी बस खुश रह. तू बहुत जल्दी चली गयी दोस्त.''

ये भी पढ़ें:

न्यूली मैरिड आदित्य नारायण ने खरीदा 5BHK का लग्जरी अपार्टमेंट, पत्नी के साथ जल्द होंगे नए घर में शिफ्ट

In Pics: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड ने कराया नया टैटू, शॉर्ट ड्रेस पहन बेहद जबरदस्त अंदाज में किया फ्लॉन्ट

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Live: 'जन नायकन' की चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, 4 बजे तक किया 17 करोड़ का कलेक्शन
'जन नायकन' की चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, 4 बजे तक किया 17 करोड़ का कलेक्शन
सुपरस्टार रजनीकांत के जीवन पर बनेगी बायोपिक? खुद अपनी कहानी लिख रहे हैं एक्टर
सुपरस्टार रजनीकांत के जीवन पर बनेगी बायोपिक? खुद अपनी कहानी लिख रहे हैं एक्टर
पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, शुरू करेंगी 'वाराणसी' की शूटिंग
पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, शुरू करेंगी 'वाराणसी' की शूटिंग
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget