एक्सप्लोरर

विल स्मिथ ने जारी किया माफीनामा, 'मैं सबके सामने माफी मांगना चाहता हूं क्रिस, मैं गलत था'

ऑस्कर 2022 समारोह में क्रिस रॉक को सबके सामने घूंसा मारने के बाद अब विल स्मिथ ने माफी मांगी है. विल स्मिथ ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है और ये माना है कि वो गलत थे.

ऑस्कर 2022 समारोह में क्रिस रॉक को सबके सामने घूंसा मारने के बाद अब विल स्मिथ ने माफी मांगी है. विल स्मिथ ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है और ये माना है कि वो गलत थे, इतना ही नहीं एक्टर अपनी इस हरकत को लेकर शर्मिंदा भी हैं. विल स्मिथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर माफीनामा जारी किया है. जिसमें लिखा है 'हिंसा किसी भी रूप में जहरीली और विनाशकारी होती है. कल रात के एकेडमी अवॉर्ड्स में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य था. मेरे खर्चों पर मज़ाक करना मेरे काम का एक हिस्सा है, लेकिन जेडा की मेडिकल कंडीशन का मज़ाक उड़ाना मेरे बर्दाश्त के बाहर था और मैंने भावुक होकर रिएक्ट कर दिया.'

'मैं सार्वजनिक रूप से आपसे माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस. मैंने लाइन क्रॉस कर दी, मैं गलत था. मैं शर्मिंदा हूं और मेरी हरकतें उस आदमी का संकेत नहीं थीं जो मैं बनना चाहता हूं. प्रेम और दया की दुनिया में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. मैं एकेडमी, शो के निर्माताओं, सभी उपस्थित लोगों और दुनिया भर में देखने वाले सभी लोगों से भी माफी मांगना चाहूंगा. मैं विलियम्स परिवार और मेरे राजा रिचर्ड परिवार से माफी मांगना चाहता हूं. मुझे इस बात का गहरा अफसोस है कि मेरे व्यवहार से इस खूबसूरत यात्रा में एक दाग लग गया. मैं इस पर काम कर रहा हूं और करूंगा'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Will Smith (@willsmith)

विल ने क्यों मारा था क्रिस को घूंसा...
दरअसल, क्रिस रॉक स्टेज पर डॉक्यूमेंटरी फीचर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड देने आए थे. इस दौरान क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ के बालों पर कमेंट कर दिया, जिसके चलते स्मिथ को गुस्सा आ गया वो मंच पर पहुंचे और उन्होंने क्रिस रॉक के मुंह पर मुक्का जड़ दिया. G.I Jane 2 फिल्म को लेकर क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ा दिया था. जेडा के गंजेपन पर कमेंट करते हुए क्रिस रॉक ने कहा था कि गंजी होने की वजह से ही उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला था. विल स्मिथ से मुक्का खाने के बाद कुछ देर के लिए क्रिस रॉक सन्न खड़े रह गए, लेकिन उन्होंने इसे हल्के अंदाज़ में लिया. क्रिस से विल स्मिथ ने कहा कि दोबारा अपने मुंह से मेरी पत्नी का नाम मत लेना.

'द कपिल शर्मा शो' से सुमोना चक्रवर्ती ने ली विदाई! नए शो के प्रोमो में कॉमेडियन ने दिखाया अलग अंदाज

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 4 बजे का कलेक्शन
'उसे सजा मिलनी चाहिए...', 'महाभारत' फेम गजेंद्र चौहान ने इमरान खान को कहा-'देशद्रोही'!
'उसे सजा मिलनी चाहिए...', 'महाभारत' फेम गजेंद्र चौहान ने इमरान खान को कहा-'देशद्रोही'!

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget