एक्सप्लोरर

The Kapil Sharma Show: जब Dharmendra के धोखे से तिलमिलाए Sunny Deol, जानें क्या है माजरा?

फनी अंदाज़ में धर्मेन्द्र बने सुनील कहते हैं, ‘अब्बास जी मस्तान जी मुझे आपसे एक कंप्लेंट है’. जिसपर सनी देओल के गेटअप में मौजूद कीकू कहते हैं, ‘पापा ये आप धोखा दे रहे हैं... पापा यहां पर आने से पहले आपने कहा था कि आपको शिकायत है यहां पर आने के बाद अचानक आप कह रहे हैं कि आपको कंप्लेंट है ये कंप्लेंट कहां से आ गई.

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा(Kapil Sharma) के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show)में अक्सर दर्शकों को एक से बढ़कर कॉमिक अंदाज़ देखने को मिलता है. कपिल के शो में ऐसा ही कुछ हुआ जब फेमस फिल्ममेकर ‘अब्बास-मस्तान’ की जोड़ी बतौर गेस्ट यहां अपनी फिल्म ‘मशीन’ को प्रमोट करने पहुंची थी. शो में ‘सिद्धू’ बने सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) और सिद्धू के ‘शेर’ बने कीकू शारदा ने अब्बास-मस्तान की जोड़ी का अपने कॉमिक अंदाज़ में स्वागत किया था. सिद्धू बने सुनील ग्रोवर अब्बास-मस्तान की जोड़ी से कहते हैं, ‘आपने फ़िल्में बड़ी बनाई हैं लेकिन इस बार मशीन बनाई है’. सुनील का यह कहना था कि वहां मौजूद हर शख्स ठहाके मारकर हंसने लगता है. जिसके बाद कपिल भी हंसते हुए कहते हैं वो मशीन नहीं फिल्म का टाइटल है. सुनील यहीं नहीं रुकते बल्कि हमेशा सफ़ेद कपड़ों में नज़र आने वाली अब्बास मस्तान की जोड़ी से फिर मज़ाक करते हुए कहते हैं, ‘टेस्ट क्रिकेट वाले आपको हाथों हाथ लेते क्यूंकि कपड़े तो आपने वैसे ही पहने हुए हैं बस बैट ही उठाना था’. इसी बीच शो में कीकू शारदा एक ‘शेर’ की भूमिका में आते हैं और कहते हैं कि वह सिद्धू पाजी के शेर हैं. कीकू भी शो में मज़ा बांधते हुए एक शेर पढ़ते हैं, ‘ ना किरण का खेर हैं ना अनुपम के खेर हैं हम सिद्धू जी का मारा हुआ एक कमजोर सा शेर हैं’ जिसे सुन वहां मौजूद हर शख्स हंसने को मजबूर हो जाता है. The Kapil Sharma Show: जब Dharmendra के धोखे से तिलमिलाए Sunny Deol, जानें क्या है माजरा? शो के आगे के हिस्से में सुनील और कीकू की जोड़ी धर्मेन्द्र और सनी देओल के गेटअप में नज़र आती है. धर्मेन्द्र बने सुनील ग्रोवर शो के शुरू में ही मजाकिया अंदाज़ में सिद्धू पाजी को देखकर मिल्खा सिंह का नाम लेते हुए उन्हें नमस्ते करते हैं, जिसपर सनी बने कीकू कहते हैं, ‘ पापा सामने सिद्धू पाजी बैठे हैं’, जिसे सुन सुनील कहते हैं, ‘ मैं जानता हूं लेकिन कैमरा में देखकर इसलिए बोल रहा हूं क्यूंकि मिल्खा सिंह हमारा प्रोग्राम देख रहे होंगे’. सुनील और कीकू की जोड़ी यहीं नहीं रूकती बल्कि बेहद फनी अंदाज़ में धर्मेन्द्र बने सुनील कहते हैं, ‘अब्बास जी मस्तान जी मुझे आपसे एक कंप्लेंट है’. जिसपर सनी देओल के गेटअप में मौजूद कीकू कहते हैं, ‘पापा ये आप धोखा दे रहे हैं... पापा यहां पर आने से पहले आपने कहा था कि आपको शिकायत है यहां पर आने के बाद अचानक आप कह रहे हैं कि आपको कंप्लेंट है ये कंप्लेंट कहां से आ गई ...जिसपर सुनील हूबबू धर्मंद्र की स्टाइल में कहते हैं ‘मेरा मूड बदल गया’. सुनील और कीकू शारदा की इस शानदार कॉमेडी से भरपूर इस वीडियो को अब तक 1.6 करोड़ से अधिक बार देखा चुका है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget