एक्सप्लोरर

जब काजोल से बेटे ने कहा- तुम सामान्य मां क्यूं नहीं हो? एक्ट्रेस ने दिया ये शानदार जवाब

त्रिभंगा की अभिनेत्री काजोल ने पारिवारिक हवाले से बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने अपने बेटे के सवाल को सुनकर बहुत ही धैर्यपूर्वक जवाब दिया और बताया कि जब उसकी पत्नी काम पर जाएगी, तो उस वक्त उसके लिए सामान्य होगा.

महिला सशक्तीकरण के मुद्दे को दर्शाती फिल्म त्रिभंगा की अभिनेत्री काजोल ने बड़ा खुलासा किया है. अदाकारा का कहना है कि एक बार उनके 10 साल के बेटे युग ने उनसे सवाल किया कि वो दूसरी माओं की तरह क्यों नहीं हैं. वो काम पर क्यों जाती हैं? काजोल ने ये बात अपनी नई फिल्म 'त्रिभंग' के रीलीज के मौके पर बताई है. इस फिल्म में तीन पीढ़ियों के बीच खुशहाल माताओं और पारिवारिक तनावों को चित्रित करने की कोशिश की गई है.

बीबीसी से बात करते हुए काजोल ने कहा, "10 वर्षीय मेरे बेटे युग ने एक बार पूछा था कि मैं सामान्य मां की तरह क्यों नहीं हूं? मैं काम पर क्यों जाती हूं, घर पर क्यों नहीं रहती, उसके लिए खाना क्यों नहीं बनाती हूं?"

बेटे के सवाल पर मां ने बताया, "जब तुम बड़े हो जाओगे और तुम्हारी पत्नी काम पर जाएगी, तो तुम उसमें गलती नहीं तलाश करोगे. उस वक्त तुम्हारे लिए ये सामान्य होगा."

उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं अपने बेटे की सोच बदलने में कामयाब रही, तो मुझे लगेगा कि बतौर मां और नारीवादी महिला के बेहतरीन काम किया है."

काजोल से बेटे ने पूछा सवाल, "तुम सामान्य मां क्यों नहीं हो?"

गौरतलब है कि महिला के कामकाजी होने पर भारतीय समाज अक्सर परिवार की उपेक्षा करने का आरोप लगाता है. महिलाओं के बारे में आम धारणा है कि उसे घर का कामकाज संभालना चाहिए. महिलाओं का अपने बारे में फैसला लेने को अलग नजरिए से देखा जाता है. 15 जनवरी को नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ हुई त्रिभंगा की कहानी सोच बदलने की कोशिश है. फिल्म में महत्वकांक्षी मां और पारिवारिक तनाव को तीन पीढ़ी के ज़रिए दिखाया गया है.

त्रिभंगा की अभिनेत्री ने पारिवारिक हवाले से किया खुलासा

महिलाओं के सशक्तिकरण में आ रहे बदलाव को काजोल किस नजरिए से देखती हैं? खास कर जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता का मुद्दा उठा रही है. इस सवाल के जवाब में काजोल इसका श्रेय दर्शकों को देती हैं. उनका मानना है कि दर्शकों के बदलते रुझान ने महिला प्रधान फिल्मों को बॉलीवुड में जगह दी है. उसी का नतीजा त्रिभंगा जैसी फिल्म का बनना है. आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का त्रिभंगा पहला डिजिटल प्रोजेक्ट है. फिल्म को रेणुका शहाणे ने निर्देशित किया है.

अकाउंट स्पेंड करने पर कंगना रनौत ने ट्विटर के CEO जैक पर साधा निशाना, बोलीं- मूर्ख प्रतिनिधिनयों को समझाएं

कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ीं, जावेद अख्तर मानहानि मामले में अभिनेत्री को मुंबई पुलिस ने तलब किया

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget