एक्सप्लोरर

जब Shah Rukh Khan ने ‘बैंड बाजा बारात’ देखने के बाद Ranveer Singh को किया था कॉल, बहुत मजेदार है ये किस्सा

When Shah Rukh Khan Call Ranveer Singh: ‘बैंड बाजा बारात’ देखने के बाद शाहरुख खान, रणवीर सिंह की एक्टिंग से इतने इंप्रेस हुए कि उन्‍होंने उन्‍हें डायरेक्‍ट फोन कॉल कर दिया था.

Ranveer Singh Birthday Special: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना 37वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. इस बात से बिल्‍कुल इंकार नहीं किया जा सकता कि वह आज जिस मुकाम पर हैं, उस तक पहुंचने के लिए उन्‍होंने कड़ी मेहनत की है. रणवीर ने 2010 में फिल्‍म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी. अपने पहले ही किरदार एक छोटे शहर के लड़के बिट्टू शर्मा के रूप में वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे और उसके बाद कामयाबी उनके कदम चूमते चली गई. 

आज रणवीर अपने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ में बेहद खुश हैं. हो भी क्‍यों ना..इतना शानदार करियर चल रहा है और दीपिका पादुकोण जैसी खूबसूरत व टैलेंटेड वाइफ का साथ जो मिला है. फिलहाल आज रणवीर का जन्‍मदिन है तो चलिए उनकी पहली फिल्‍म से जुड़ा एक दिलचस्‍प किस्‍सा बताते हैं. 

फिल्‍म देखने के बाद शाहरुख ने किया था रणवीर को कॉल 

रणवीर पहली फिल्‍म ‘बैंड बाजा बारात’ से ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने में सफल रहे थे. इसके लिए उन्‍हें अवॉर्ड्स भी मिले. दमदार एक्टिंग के लिए बॉलीवुड से भी लोगों ने उनकी जमकर सराहना की. इनमें शाहरुख खान भी हैं. उस वक्‍त एक न्‍यूकमर के लिए शाहरुख जैसे सुपरस्‍टार से तारीफ पाना कितना खास होगा, आप समझ सकते हैं. 

‘बैंड बाजा बारात’ देखने के बाद शाहरुख, रणवीर की एक्टिंग से इतने इंप्रेस हुए कि उन्‍होंने उन्‍हें डायरेक्‍ट फोन कॉल कर दिया था. वहीं रणवीर, शाहरुख का फोन कॉल देख कर शॉक्‍ड हो गए थे. अब आखिर ऐसी क्‍या बात हुई, चलिए पूरी बात बताते हैं. 

शाहरुख का मिस कॉल देख शॉक्‍ड रह गए थे रणवीर 

रणवीर एक बार सिमी ग्रेवाल के शो में शामिल हुए थे और उस दौरान ही उन्‍होंने शाहरुख के फोन आने का पूरा किस्‍सा बताया. रणवीर ने बताया, ‘’बैंड बाजा बारात की रिलीज के बाद की बात थी. मैं मनीष से मिला और उन्‍होंने कहा, कॉल आ गया? अब खुश हो? और मेरा रिएक्‍शन था कि आप क्‍या बात कर रहे हो. उन्‍ह‍ोंने कहा, फोन चेक कर ना? तो मैंने अपना फोन चेक किया और मैंने मिस्‍ड कॉल्‍स देखें. मेरे मुंह से अफसोस के साथ निकला ‘ओह नो’. वह शाहरुख खान थे.’’ 

फोन के पास बैठकर घंटों कॉल का किया इंतजार

शाहरुख का फोन कॉल्‍स मिस करने के बाद रणवीर लंबे समय तक अपने फोन के साथ बैठे रहे. उन्‍हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्‍होंने शाहरुख खान का कॉल मिस कर दिया. उसके बाद शाहरुख का फोन. रणवीर ने बताया, ‘मैंने इधर से हैलो कहा और दूसरी तरफ लाइन पर शाहरुख थे. उन्‍होंने बैंड बाजा बारात देखी थी और उन्‍होंने मेरे बारे में प्‍यारी-प्‍यारी बातें की.’’ 

बात होने पर पूरे ऑफिस में मचाई खूब उछल-कूद

शाहरुख (Shah RuKh Khan) से फोन पर बात करने के बाद रणवीर (Ranveer Singh) की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह काफी समय तक ऑफिस में उछलते-कूदते रहे. उन्‍हें बिल्‍कुल यकीन नहीं हो रहा था कि शाहरुख ने उन्‍हें कॉल किया. खैर, रणवीर अब खुद एक स्‍टार बन चुके हैं. इस वक्‍त वह अमेरिका में अपनी वाइफ दीपिका (Deepika Padukone) के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan Pics: यूरोप में कामयाबी का जश्‍न मना रहे कार्तिक आर्यन का दिखा कूल अंदाज

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ के बॉडीगार्ड नानावती अस्पताल पहुंचे, एक शख्स हिरासत में लिया
LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ के बॉडीगार्ड नानावती अस्पताल पहुंचे, एक शख्स हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर की बात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर की बात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: चश्मदीद गवाह ने बताया- 'लगा पटाखा फोड़ रहा है...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: चश्मदीद गवाह ने बताया- 'लगा पटाखा फोड़ रहा है...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget