एक्सप्लोरर

Ram Kapoor Weight Loss Journey: जब 7 महीने में 30 किलो वजन घटाकर राम कपूर ने सभी के उड़ाए थे होश, जानिए उनका राज

Ram Kapoor Weight Loss Journey: टीवी एक्टर राम कपूर ने महज 7 महीनों में 30 किलो वजन घटाकर सभी को हैरान कर दिया था. जानते हैं कैसे उन्होंने इतना वजन घटाया था.

Ram Kapoor Weight Loss Journey: आज के समय में मोटापा एक आम सी बात हो गई है. सही खान-पान न होने से लोगों में मोटापा बढ़ता है. हालांकि, मोटापा बढ़ना जितना आसान होता है, उसे घटाना उतना ही मुश्किल. कुछ किलो वजन घटाने के लिए लोगों को सालों लग जाते हैं, वहीं कई बेरियाट्रिक और लिपोसक्शन सर्जरी के जरिए अपना मोटापा घटाते हैं, लेकिन टीवी एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) ने अपना वजन घटाने के लिए किसी सर्जरी का सहारा नहीं लिया था, यही नहीं उन्होंने कुछ महीनों में अपना 30 किलो वजन कम करके सभी को प्रेरित भी किया था.

7 महीनों में घटाया था 30 किलो

राम कपूर ने 130 किलो के थे, जब उन्होंने वजन कम करने की जर्नी शुरू की थी और महज 7 महीनों में उन्होंने 30 किलो वजन घटा लिया था. इतने कम समय में उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों के होश उड़ गए थे, तब अभिनेता ने ‘ई-टाइम्स’ को बताया था कि, उन्होंने अचानक पतला होने के बारे में क्यों सोचा, किससे उन्हें प्रेरणा मिली और कैसे उन्होंने अपने वजन को कम किया है.

पत्नी गौतमी से राम कपूर को मिली थी फिट रहने की प्रेरणा

अभिनेता ने कहा था, “वास्तव में गौतमी मेरी प्रेरणा हैं, क्योंकि जब मैं देखता हूं कि, दो बच्चों को जन्म देने के बाद भी वह कितनी फिट हैं, तो मैं हैरान रह जाता हूं. वह मेरी पूरी यात्रा में मेरी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा रही हैं.”

44 साल की उम्र में क्यों राम कपूर कम करना चाहते थे वजन?

जैसे हर बच्चे अपने माता-पिता को अपनी प्रेरणा मानते हैं, वैसे ही हर माता-पिता चाहते हैं कि, वह कुछ ऐसा करें, जो उनके बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहे. राम कपूर भी उन्हीं में से एक हैं. राम ने कहा था, “मैं अपने बच्चों के लिए गलत उदाहरण नहीं पेश करना चाहता था. 44 साल की उम्र में मैं स्वस्थ रहना चाहता हूं. वे तेजी से बड़े हो रहे हैं और मैं उनके लिए सही रोल मॉडल बनना चाहता हूं. मैं लंबे समय तक जीना चाहता हूं और उनके साथ रहना चाहता हूं.”

राम कपूर ने कैसे कम किया वजन?

कुछ भी करने के लिए दृढ़ संकल्प का होना बहुत जरूरी है और राम कपूर ये बात अच्छे से जानते थे. उन्होंने अपने वजन करने के लक्ष्य पर पूरा ध्यान दिया और इसे अचीव किया. उन्होंने कहा था, “मैं 8 घंटे खाता हूं और 16 घंटे उपवास करता हूं. मैं सुबह और रात में 2 घंटे कसरत करता हूं. लोगों को लगता है कि, सिगरेट छोड़ना मुश्किल है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि खाना छोड़ना ज्यादा मुश्किल है, खासकर जब आप इसे पसंद करते हैं.”

यह भी पढ़ें

Anusha Dandekar Baby: अनुषा दांडेकर ने गोद नहीं ली है बच्ची! पोस्ट वायरल होने के बाद खुद किया खुलासा

Payal-Sangram On Wedding: पायल संग मंदिर में शादी कर परिवार को सरप्राइज देना चाहते थे संग्राम, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
'जेलर 2' ने पहले दिन तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की हाईएस्ट ओपनर
'जेलर 2' ने पहले दिन तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की हाईएस्ट ओपनर
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget