एक्सप्लोरर

जब एकता कपूर से शादी करने के लिए तैयार थे करण जौहर !

करण जौहर और एकता कपूर ने अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में अलग पहचान कायम की है. दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं.

नई दिल्ली: करण जौहर और एकता कपूर दोनों इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. दोनों ने कैमरे के पीछे रहते हुए इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान कायम की है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि दोनों के बीच बहुत सी बातें कॉमन हैं. दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है और दोनों सरोगेसी से पैरंट्स बने हैं. इस वक्त दोनों सेलब्स सुर्खियों में है. वजह है करण जौहर का लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटो, जिसमें वह नए लुक में नजर आ रहे हैं.

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह सफेद बाल में नजर आ रहे हैं. उनका ये नया लुक देख हर कोई हैरान है. वहीं एकता ने उनका लुक देखने के बाद उन्हें रोल ऑफर किया है. फोटो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, ''मुझे पता है कि मेरी एक्टिंग मौजूदा वायरस से भी डरावनी है लेकिन दूसरे चांस की उम्मीद करने में कोई बुराई नहीं है. इसलिए सभी कास्टिंग निर्देशकों, जोखिम उठाने वाले सभी फिल्म निर्माताओं और आसानी से खुश होने वाले दर्शकों के लिए मैं एक घोषणा करने जा रहा हूं कि मैं पिता का रोल निभाने के लिए तैयार हूं! (अब 48 की उम्र में एक खराब ट्रैक रिकॉर्ड के साथ मैं विशेष पसंद नहीं दिखा सकता).''

एकता कपूर ने करण जौहर की इस फोटो पर कमेंट कर उन्हें मिस्टर बजाज का रोल ऑफर किया. एकता ने कमेंट कर लिखा, ''मेरा एक सीरियल पहले से ही चल रहा है, ऋषभ बजाज के बाल सफेद हैं और वो हॉट भी हैं, हम चेहरे बदलते रहते हैं, प्लीज टीवी में आ जाओ, यहां खुश करना ज्यादा आसान है.''

बता दें कि दोनों स्टार्स की दोस्ती काफी गहरी है. एक बार तो दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में थीं. करण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था अगर एकता और मुझे सही पार्टनर नहीं मिला तो हम दोनों एक-दूसरे से शादी कर लेंगे. करण ने आगे कहा था कि इस शादी से उनकी मां बेहद खुश होंगी, क्योंकि उन्हें सारे सीरियल्स में आगे क्या होगा पहले से पता चल जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Disha Patani को चाहिए एक बॉयफ्रेंड, बोलीं- अगर भगवान ज्यादा दे तो कैसे मना कर सकती हूं

ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना के साथ ऋषि कपूर की ये पुरानी तस्वीर हुई वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
Explained: सवाल न पूछने वाले बेटे और नैतिकता की बेड़ियों में जकड़ी बेटियां, क्यों सुर्खियों में है ये पाकिस्तानी ड्रामा?
Explained: सवाल न पूछने वाले बेटे और नैतिकता की बेड़ियों में जकड़ी बेटियां, क्यों सुर्खियों में है ये पाकिस्तानी ड्रामा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget