जब Rekha को सामने देख गुत्थी ने की थी जबरदस्त कॉमेडी, हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे लोग
शो में रेखा को देखकर गुत्थी(सुनील ग्रोवर)काफी खुश हो गई थी. उसने बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में रेखा का शो में स्वागत किया था. गुत्थी ने कहा था कि वह रेखा की खूबसूरती की कायल है.रेखा भी गुत्थी की मजेदार बातें सुनकर खूब हंसी थीं.

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो 'द कपिल शर्मा शो' सबसे चर्चित शोज में से एक है. यहां बतौर मेहमान कई सितारे शिरकत करने आते हैं. कई फिल्म प्रोमोशन के लिए तो कई खास मेहमान बनकर. मौजूदा समय में शो को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है लेकिन जल्द ही इसे दोबारा शुरू किया जाएगा. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं शो के एपिसोड के बारे में जिसमें सदाबहार एक्ट्रेस रेखा मेहमान बनकर आई थीं.
शो में रेखा को देखकर गुत्थी(सुनील ग्रोवर)काफी खुश हो गई थी. उसने बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में रेखा का शो में स्वागत किया था. गुत्थी ने कहा था कि वह रेखा जी की खूबसूरती की कायल है.रेखा जी भी गुत्थी की मजेदार बातें सुनकर खूब हंसी थीं. कपिल ने गुत्थी की टांग खींचते हुए कहा था कि वह नाले में नहाती है जिसपर गुत्थी ने कहा था कि वो नाले में नहाने नहीं जाती बल्कि मछलियाँ पकड़ने जाती है. गुत्थी के इस जवाब पर कपिल कहते हैं-तू तो मछली खाती नहीं फिर पकड़ती क्यों है.

इसपर गुत्थी कहती है-पुलिस चोर को पकड़ती है तो क्या उसे खाती है? तू बस पकड़ता है तो क्या तो बस खाता है? इसके बाद गुत्थी रेखा को बताती है कि उसने अपना मेकओवर बिजनेस शुरू किया है और वह क्लाइंट्स को मेकओवर देने का काम करती है. वह अपनी बहन (कीकू शारदा) को बुलाकर लाती है और उसका मेकओवर देखकर सब हंस-हंसकर लोट पोट हो जाते हैं. अंत में तो गुत्थी की बहन खुद ही अपना मेकओवर देख कर डर जाती है जब वह शीशे में खुद को देखती है.
Source: IOCL





























