एक्सप्लोरर

जब Amitabh Bachchan ने Govinda को शूटिंग सेट पर देर से न आने के लिए दिया था ये आइडिया, पढ़े मजेदार किस्सा

बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए समय पर सेट पर पहुंचने के लिए हमेशा जाने जाते हैं. आज भी अमिताभ बच्चन का शूटिंग पर समय से पहुंचने का सिलसिला जारी है.

बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए समय पर सेट पर पहुंचने के लिए हमेशा जाने जाते हैं. आज भी अमिताभ बच्चन का शूटिंग पर समय से पहुंचने का सिलसिला जारी है. अमिताभ बच्चन का ये भी मानना है कि अगर वो समय पर नहीं पहुंचे तो कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया था कि, ‘जब मैं राजेश खन्ना के साथ फिल्म की शूटिंग करता था तो वो कभी भी वक्त पर नहीं आते थे. मैं हमेशा उनसे पहले सेट पर पहुंच जाया करता था.’

 

वहीं लेट आने की लिस्ट में सिर्फ राजेश खन्ना ही नहीं थे बल्कि गोविंदा भी शामिल थे. गोविंदा अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग कर रहे थे. उस वक्त गोविंदा कई फिल्मों की एक साथ शूटिंग कर रहे थे. जिसके कारण वो सेट पर अक्सर देरी से पहुंचा करते थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब अमिताभ बच्चन को गोविंदा के साथ फिल्म करनी थी तो उन्होंने एक शर्त रखी थी कि गोविंदा को टाइम से सेट पर पहुंचना होगा. गोविंदा ने इस बात को लेकर एक इंटरव्यू में बताया कि. ‘अमिताभ बच्चन के साथ जब मुझे काम करने का मौका मिला था तो मैं डर गया था. क्योंकि मुझे पता था वो समय के बहुत पक्के हैं. मैंने कहा कि मैं तो आ ही नहीं सकता हूं, इतनी फिल्में कर रहा हूं.’

गोविंदा ने आगे कहा, ‘मैंने अमिताभ जी से कहा मेरे ऊपर कोई सवाल न उठे, इसका आप ख्याल रखिएगा. अमिताभ बच्चन ने मुझे एक आइडिया दिया कि मुझे फोन करके बता देना कि किस समय पर आ रहे हो. फिर उसके बाद मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं होगी. मैं इसके बाद सेट पर आने से पहले अमिताभ बच्चन को फोन कर देता था.'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 की उम्र में डेब्यू, साउथ से बॉलीवुड तक में छाईं, जानें कितनी अमीर हैं कीर्ति सुरेश?
8 की उम्र में डेब्यू, साउथ से बॉलीवुड तक में छाईं, जानें कितनी अमीर हैं कीर्ति सुरेश?
54 साल पहले सिमी ग्रेवाल ने दिया था न्यूड सीन, तलाक के बाद रह गईं सिंगल, क्रिकेटर-बिजनेसमैन से जुड़ा नाम
54 साल पहले न्यूड सीन दे चुकी हैं सिमी ग्रेवाल, क्रिकेटर-बिजनेसमैन संग जुड़ा था नाम
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर, जानें- दो दिनों का कलेक्शन
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget