एक्सप्लोरर

Exclusive: कोरोना वायरस से बॉलीवुड में पहली मौत, वाजिद ने कोविड-19 और किडनी फेल हो जाने से तोड़ा दम

वाजिद खान ने मुम्बई के सुराणा सेठिया अस्पताल में कोरोना वायरस और रिनल फेल्योर यानि किडनी फेल होने से दम तोड़ दिया. जिसके बाद अब वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में वाजिद खान का पार्थिव शरीर पहुंच गया है.

मुम्बई: कोरोना वायरस ने बॉलीवुड में अपनी पहली बलि ले ली है. मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान ने देर रात मुम्बई के सुराणा सेठिया अस्पताल में कोरोना रिनल फेल्योर यानि किडनी फेल हो जाने की वजह से दम तोड़ दिया. वाजिद की मौत के बाद बीएमसी द्वारा जारी मृत्यु प्रमाणपत्र में साफतौर पर इस बात का उल्लेख किया गया है कि 43 वर्षीय वाजिद खान की मौत की वजह कोरोना वायरस और रिनल फेल्योर है. उनकी मौत का समय देर रात 1.00 बजे दर्ज है. इस प्रमाणपत्र की एक कॉपी को खुद एबीपी न्यूज़ ने देखा है. उल्लेखनीय है कि आज सुबह वाजिद के भाई साजिद खान ने एबीपी न्यूज़ को बताया था कि वाजिद की हृदय गति रुकने से मौत हुई है और वो हाल ही में कोरोना वायरस के भी शिकार हो गये थे. वाजिद को ढाई-तीन महीने पहले सुराणा सेठिया अस्पताल में हुई किडनी और गले में इंफेक्शन होने के चलते भर्ती कराया गया था. सूत्रों से पता चला है कि पिछले तीन-चार दिनों से वाजिद वेंटिलेटर में थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. इस बीच, वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में वाजिद खान का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस के जरिए लाया जा चुका है और थोड़ी देर में उनके सुपुर्द-ए-खास की प्रकिया शुरू हो जाएगी. 29 अप्रैल को दिवंगत हुए इरफान खान को भी इसी कब्रिस्तान में सुपुर्दे-खाक किया गया था. गौरतलब है कि 2018 को वाजिद को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी. इससे पहले एबीपी से बात करते हुए वाजिद के करीबी दोस्त और संगीतकार सलीम मर्चेंट ने एबीपी से कहा था, "तकरीबन 6 महीने पहले वाजिद को किडनी की समस्या हुई थी और फिर उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था. उसके बाद से उनकी प्रतिकारक क्षमता काफी कम हो गयी थी. वाजिद को गले का इंफेक्शन भी हो गया था, जिससे उन्हें गले में काफी तकलीफ हो रही थी." सलीम ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वाजिद को कई बार किडनी में इंफेक्शन के दौर से गुजरना पड़ा था, जिसके चलते वे काफी कमजोर हो गये थे. उल्लेखनीय है कि दोनों भाई साजिद और वाजिद ने 1998 में सलमान खान-काजोल स्टारर फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वाजिद ने साजिद के साथ मिलकर सलमान खान की फिल्म तेरे नाम, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, हेलो, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, वांटेड, वीर, दबंग, एक था टाइगर, नो प्रॉब्लम जैसी कई फिल्मों का हिट संगीत दिया. साजिद-वाजिद ने क्या यही प्यार है, किलर, शादी करके फंस गया यार, चोरी-चोरी, कल किसने देखा, तुमको न भूल पाएंगे, जाने क्या होगा, कल किसने देखा आदि और भी फिल्मों के लिए संगीत दिया. इसके अलावा वे म्यूजिकल शो सारेगामापा से भी लम्बे अर्स तक जुड़े रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
'इरुमुडी' ने 'विश्वनाथ एंड सन्स' का बिगाड़ा खेल, दूसरे दिन भी तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'इरुमुडी' ने 'विश्वनाथ एंड सन्स' का बिगाड़ा खेल, दूसरे दिन भी तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget