एक्सप्लोरर

Vijay Babu Rape Case : पुलिस ने विजय बाबू के खिलाफ जारी किया 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस

Vijay Babu Rape Case : केरल पुलिस ने गुरुवार को कहा कि दुष्कर्म के आरोपी मलयालम अभिनेता-निर्माता विजय बाबू के खिलाफ 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया गया है.

Vijay Babu Rape Case : अभिनेता-निर्माता विजय बाबू के खिलाफ केरल पुलिस ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है. केरल पुलिस ने गुरुवार को कहा कि दुष्कर्म के आरोपी मलयालम अभिनेता-निर्माता विजय बाबू के खिलाफ 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया गया है. कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने कहा कि विजय बाबू को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे.

दरअसल, महिला सहकर्मी  के द्वारा विजय बाबू के खिलाफ रेप केस दर्ज कराने के बाद से  निर्माता गायब थे. इस मामले में कोच्चि पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया था. अब पुलिस को संदेह है कि बाबू देश छोड़कर भाग गए हैं और इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं. पुलिस के अनुसार, बाबू, कोझीकोड की एक महिला सहकर्मी द्वारा एर्नाकुलम में शिकायत दर्ज कराने के बाद से फरार हैं.

पुलिस के अनुसार, कोझीकोड की एक महिला फिल्म सहयोगी द्वारा 22 अप्रैल को एर्नाकुलम में विजय बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई जिसमें कहा गया कि कोच्चि के एक फ्लैट में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और उसे पीटा गया. महिला ने अभिनेता पर यौन शोषण से पहले उसे नशा कराने का भी आरोप लगाया है. 

खबर सामने आने के तुरंत बाद, बाबू अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह दावा करते हुए लाइव दिखाई दिए कि वह इस मामले में 'असली शिकार' थे और वह शिकायतकर्ता के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाएंगे. पुलिस ने शिकायतकर्ता के नाम का खुलासा करने के लिए अभिनेता के खिलाफ दूसरा मामला भी दर्ज किया है. 

बताते चलें कि बाबू ने भागते समय एक अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन केरल उच्च न्यायालय ने उस पर कोई भरोसा नहीं किया, इस मामले को 18 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
80 हजार का कुर्ता पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे रणबीर कपूर, 'रामायण' की रिलीज से पहले दिखा गजब लुक
80 हजार का कुर्ता पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे रणबीर, दिखा गजब लुक
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3', जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का 2 बजे का कलेक्शन
'मैं गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर शराब पीने के आरोपों के बाद सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, कपिल शर्मा ने कही ये बात
'मैं गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर शराब पीने के आरोपों के बाद सपोर्ट में उतरे मीका सिंह

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget