एक्सप्लोरर

'अपनी पिटाई' का वीडियो वायरल होने पर अजय देवगन का आया बयान, कही ये बात

वायरल वीडियो के बारे में कथित तौर पर यह दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलन का समर्थन नहीं करने और इस मसले पर सरकारी राग अलापने की वजह से कुछ लोगों ने दिल्ली में अजय देवगन पर हमला किया.

नई दिल्ली: जाने-माने अभिनेता अजय देवगन की कथित तौर पर हो रही पिटाई का एक वीडियो कल रात से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पूरे मामले पर अजय देवगन ने प्रतिक्रिया दी है कि वह इस वीडियो में नहीं है.

अजय देवगन ने ट्वीट कर कहा, “ऐसा लगता है कि मेरा कोई कार्बन कॉपी मुश्किल में पड़ गया है. मेरे पास इससे संबंधित कॉल आ रहे हैं. केवल स्पष्ट कर रहा हूं- मैंने कहीं भी यात्रा नहीं की है. मेरे किसी भी विवाद में होने की सभी खबरें निराधार हैं. होली मुबारक”

इससे पहले अजय देवगन के प्रवक्ता ने भी कहा था कि इस वीडियो में अजय देवगन नहीं हैं. जब एबीपी न्यूज़ ने अजय देवगन का पक्ष जाने के लिए उनके प्रवक्ता से संपर्क किया तो उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि इस वीडियो में जिस शख्स को मारा जा रहा है वे अजय देवगन नहीं हैं और उनके नाम पर झूठा व भ्रामक वीडियो फैलाया जा रहा है, जिसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

अजय देवगन के प्रवक्ता ने एबीपी न्यूज़ को अपनी सफाई देते हुए कहा "दिल्ली के एक पब के बाहर झगड़े से संबंधित मीडिया रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत हैं. इस खबर को प्रसारित कर रहे न्यूज़ एजेंसियां और मीडिया इस बात पर ध्यान दें कि अजय देवगन पूरे वक्त 'मैदान' 'मेडे' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त रहे हैं और उन्होंने पिछले 14 महीने से दिल्ली में कदम ही नहीं रखा है."

बता दें वायरल वीडियो के बारे में कथित तौर पर यह दावा किया जा रहा है कि  किसान आंदोलन का समर्थन नहीं करने और इस मसले पर सरकारी राग अलापने की वजह से कल रात दिल्ली में एक पब के बाहर कुछ लोगों ने अजय देवगन को अपना निशाना बनाते हुए उन्हें बुरी तरह से पीटा. हालांकि इस वीडियो में पिट रहे शख्स का चेहरा साफतौर नजर नहीं आ रहा है मगर पीटे जा रहे शख्स के हुलिए के आधार पर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन हैं.

यह भी पढ़ें:

तलाक के बाद अकेले ही रहने का लिया फैसला, नहीं की इन Bollywood Actress ने दूसरी शादी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', ग्रेट ग्रैंड मस्ती फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', ग्रेट ग्रैंड मस्ती फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
सनी देओल या इमरान हाशमी? किसकी फिल्म चलेगी, किसकी हटेगी? सिंगल स्क्रीन को लेकर झगड़ा
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget