एक्सप्लोरर

एक्शन भी, स्वैग भी: हीरोपंती 2 में दिखेगा टाइगर श्रॉफ का धांसू अवतार, इन दिन आएगा ट्रेलर

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 में ऐसे एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे, जो पहले कभी स्क्रीन पर देखने नहीं मिले.

टाइगर श्रॉफ को यूं ही एक्शन स्टार नहीं कहा जाता है. हर फिल्म में वह अपनी जबरदस्त अदाकारी की छाप छोड़ते हैं. कहा जा रहा है कि उनकी आगामी फिल्म हीरोपंती 2 में भी ऐसे एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे, जो पहले कभी स्क्रीन पर देखने को नहीं मिले. इस खबर के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर खासा बज़ बना है. अब फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है.

दरअसल, टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 का एक पोस्टर जारी किया गया है. इसमें वह स्वैग के साथ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में चारों तरफ से उनपर बंदूकें तनी दिख रही हैं. वहीं टाइगर के हाव भाव देख ऐसा लग रहा है मानो उन्हें किसी का डर नहीं. हर चुनौती से निपटने के लिए वह तैयार दिख रहे हैं. अपने जोरदार एक्शन मूव्स और शानदार डांस से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले टाइगर श्रॉफ का यह धांसू पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

एक्शन भी, स्वैग भी: हीरोपंती 2 में दिखेगा टाइगर श्रॉफ का धांसू अवतार, इन दिन आएगा ट्रेलर

इस पोस्टर के जरिए फिल्म में टाइगर के किरदार का भी खुलासा किया गया है और बताया गया है कि इस फिल्म में एक्टर एक बार फिर अपने बबलू किरदार से वापसी कर रहे हैं. यही नहीं, पोस्टर में फिल्म के ट्रेलर रिलीज की भी जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर कल यानी 17 मार्च को 12 बजे दिन में जारी किया जाएगा. फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतारिया भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी. यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म होगी जिसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं, जिन्होंने टाइगर की पिछली रिलीज 'बागी 3' का भी निर्देशन किया था. मालूम हो कि, यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल है, जिसमें टाइगर के साथ कृति सेनन नजर आई थीं. इसी फिल्म से टाइगर ने बॉलीवुड में कदम रखा था. बाहरहाल, बता दें कि साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म 'हीरोपंती 2' ईद के शुभ मौके पर यानी 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget