एक्सप्लोरर

'शकुंतला देवी' में विद्या बालन के लुक पर ऐसे किया गया था काम

अभिनेत्री विद्या बालन अपनी आगामी फिल्म 'शकुंतला देवी' में उनकी जिंदगी के विभिन्न चरणों को प्रदर्शित करते हुए पांच अलग-अलग लुक में नजर आएंगी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के इन अलग-अलग लुक्स के पीछे श्रेयस म्हात्रे, शलाका भोंसले और निहारिका भसीन जैसे लोग हैं, जिन्हें किरदार को उसके वास्तविक अंदाज में पेश करने के लिए काफी रिसर्च करना पड़ा. मेकअप का जिम्मा संभालने वाले म्हात्रे ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शकुंतला देवी की फोटो देखी और उसे विद्या के साथ मैच कराने की कोशिश की.

उन्होंने कहा, ‘मुझे फिल्म में शकुंतला देवी की उम्र के आधार पर अलग-अलग लुक तैयार करने थे. मैंने शकुंतला देवी पर रिसर्च किया, उनकी फोटो को देखा और विद्या के लुक को उनके चेहरे से मिलाने की कोशिश की. विद्या और निर्देशक के साथ काफी विचार-विमर्श के बाद, मैंने ये पांच लुक फाइनल किए.’

फिल्म में शुकंतला देवी के किरदार में विद्या लंबे बालों से लेकर बॉब कट में नजर आईं. शलाका भोंसले ने बताया कि फिल्म में 1940 के दशक से साल 2000 के दशक के बीच शकुंतला देवी की जिंदगी के तमाम अलग-अलग दौर को शामिल किया है.

इस पर शलाका कहती हैं, ‘शकुंतला देवी की फोटो को देखने के साथ ही हमने उस दौर के बारे में कई रिसर्च किए. अनु मेनन ने हमें बताया कि अपनी जिंदगी के विभिन्न चरणों में शकुंतला देवी ने हेयरस्टाइल में कई बदलाव किए थे और हम भी उस हिसाब से काम करते गए. फिल्म में हमने लंबे से लेकर छोटे बाल दिखाए हैं. हमने यूट्यूब पर शकुंतला देवी के कई ओरिजिनल वीडियोज देखे और लुक को अंतिम रूप देने से पहले इनसे कई रेफरेंस लिए.’

स्टाइलिंग का काम करने वाली निहारिका भसीन कहती हैं, ‘आमतौर पर हम साथ में बैठकर हेयर, मेकअप, वॉर्डरोब डिसाइड करते हैं, तो एक किरदार के लुक को तैयार करने में ये सारी चीजें साथ आती हैं. हमने शकुंतला देवी की जिंदगी के बारे में जाना, उन पर कई रिसर्च किए और यह ढूंढ़ निकाला कि उन दशकों के दौरान स्टाइल और फैशन के कौन से पहलू प्रचलन में थे. किरदार को रीक्रिएट करने में हमने इन्हें शामिल किया.’ अनु मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म में सान्या मल्होत्रा, अमित साध और यीशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म को 31 जुलाई एमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन, निहारिका तिवारी बनीं अल्टीमेट रूलर, सारा गुरपाल का हुआ राइज
'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन से पलटा गेम, इन दो कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget