एक्सप्लोरर

26/11 अटैक पर बनी ये फिल्में आज भी दिलाती हैं उस खौफनाक आतंकी हमले की याद

इस हमले में स्टेशन, ताज होटल, कैफे, अस्पताल जैसी जगहों पर निशाना बनाया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जा सके. कुल 174 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

वो साल 2008 था और तारीख थी 26 नवंबर. जब माया नगरी मुंबई पर आतंकियों ने नापाक हरकत को अंजाम दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर 10 आतंकी मुंबई में घुस आए और शहर भर में फैल गए. और फिर ऐसी खून की होली खेली कि देखते ही देखते मुंबई में जगह जगह लाशों के ढेर लग गए. 

स्टेशन, ताज होटल, कैफे, अस्पताल जैसी जगहों पर निशाना बनाया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जा सके. कुल 174 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए. 26/11 हमले पर कई फिल्में और वेब सीरीज़ बनई जा चुकी हैं. आज हम उन्हीं फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं. 

 द अटैक ऑफ 26/11(The Attacks of 26/11)

ये फिल्म पूर्णताः मुंबई हमले पर आधारित है. जिसमें नाना पाटेकर मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर के रोल में थे. मुंबई हमले में 10 आतंकी शामिल थे जिनमे से एक अजमल कसाब को ज़िंदा पकड़ने में कामयाबी मिली थी. इस फिल्म में उसी आतंकी कसाब से पूछताछ और हमले की पूरी कहानी को प्रभावी तरीके से दर्शाया गया है. 

स्टेट ऑफ सीज़ः 26/11( State of Siege: 26/11)

ये ज़ी 5 की एक वेब सीरीज़ है जिसके 8 एपिसोड में मुंबई पर हमला और उसके NSG कमांडो की पूरी कार्रवाई को विस्तार से दिखाया गया है. इस सीरीज़ में अर्जुन बिजलानी, मुकुल देव और विवेक दहिया जैसे जाने माने चेहरे थे.

होटल मुंबई (Hotel Mumbai)

26 नवंबर 2008 को मुंबई के ताज होटल पर भी हमला हुआ था. उस वक्त उस आलीशान होटल में देश ही नहीं विदेशों से भी आए टूरिस्ट ठहरे हुए थे. फिल्म होटल मुंबई उसी ताज होटल के अटैक पर आधारित है जिसमें होटल स्टाफ की बहादुरी और वहां ठहरे गेस्ट की हिम्मत की कहानी बयां करती है. 

ताजमहल(Taj Mahal)

यूं तो ये फिल्म मुंबई हमलों पर ही है लेकिन इसमें मुख्य तौर पर फ्रांस की एक लड़की जो उस वक्त मुंबई आकर ठहरी थी के इर्द गिर्द घूमती है. हमले के वक्त होटल के कमरे में पूरी तरह से अकेली इस लड़की ने क्या महसूस किया और कैसे खुद को बचाया ये फिल्म अंत तक लोगों के रोंगटे खड़े कर देती है. 

फैंटम(Phantom)

अगर ज्यादा गंभीर फिल्मों के शौकीन नहीं हैं तो फैंटम जैसी फिल्म भी देख सकते हैं. ये एक व्यवसायिक फिल्म है जिसमें सैफ अली खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म में हमले के बाद भारत की तरफ से शुरु हुए आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बारे में दिखाया गया है. 

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget