एक्सप्लोरर

The Kapil Sharma Show का प्रोमो रिलीज, Sumona Chakravarti को छोड़ पूरी स्टारकास्ट के साथ दिखे Kapil Sharma

The Kapil Sharma Show: शो का लंबे समय तक हिस्सा रहीं सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) प्रोमो से गायब हैं. माना जा रहा है कि सुमोना को द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में जगह नहीं मिली है.

The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस (Kapil Sharma) के लिए अच्छी खबर है. कपिल शर्मा जल्द ही अपने कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) का नया सीजन लेकर आने वाले हैं. शो के होस्ट कपिल ने सोशल मीडिया पर नए शो का प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो में कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), भारती सिंह (Bharti Singh), कीकू शारदा (Kiku Sharda), सुदेश लहरी (Sudesh Lehri), चन्दन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) और अर्चना पूरण सिंह (Archana Puran Singh) नज़र आ रहीं हैं. वहीं, शो का लंबे समय तक हिस्सा रहीं सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) इस प्रोमो से गायब हैं. माना जा रहा है कि सुमोना को द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में जगह नहीं मिली है. 

कपिल के जरिए शेयर किए गए प्रोमो की शुरुआत में कृष्णा, भारती, कीकू शारदा, सुदेश और चन्दन एक कोविड 19 वैक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद सेल्फी स्टेशन पर नजर आते हैं और ‘सीट कंफर्म्ड’ कहते नजर आते हैं. इस बीच फ्रेम में कपिल शर्मा आते हैं और कहते हैं, ‘हम सब की शो पर सीट कंफर्म हो चुकी है क्योंकि हम सब ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं.’ इसके बाद कपिल सभी दर्शकों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील करते नजर आते हैं. 


The Kapil Sharma Show का प्रोमो रिलीज, Sumona Chakravarti को छोड़ पूरी स्टारकास्ट के साथ दिखे Kapil Sharma
 
प्रोमो के अलगे हिस्से में कपिल शो की कास्ट यानी कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, कीकू शारदा, सुदेश लहरी और चन्दन प्रभाकर के साथ डांस करते नजर आते हैं. अचानक ही कपिल को समझ आता है कि अर्चना जी कहीं नजर नहीं आ रहीं हैं, तो वो कहते हैं, ‘अर्चना जी कहां हैं?’ कपिल के यह पूछते ही पीछे से अर्चना जी आती हैं और कहती हैं, ‘18+ को वैक्सीन बाद में लगा ना कपिल.’ इस पर कपिल अपनी चिरपरिचित शैली में मजाक करते हुए कहते हैं, ‘80+ वालों को तो कब की लग गई अर्चना जी…’ जिस पर अर्चना भी मजाक-मजाक में चिढ़ते हुए कपिल को प्यार से कोहनी मारती हैं.’

ये भी पढ़ें:

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इतनी खूबसूरत हैं जेठालाल के बापूजी की रियल लाइफ बीवी, तस्वीरें देख नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

स्ट्रगल के दौर में ऐसे दिखते थे Kapil Sharma, इस फोटो में पहचानना भी हो जाएगा मुश्किल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म
'जेलर 2' ने तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
8 साल में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget