एक्सप्लोरर

मिमी चक्रवर्ती पर भद्दे कमेंट करना टैक्सी ड्राइवर को पड़ा भारी, हो गया गिरफ्तार

मिमी चक्रवर्ती के साथ हाल ही में एक टैक्सी ड्राइवर ने बदसलूकी की थी जो कि ड्राइवर को भारी पड़ गई.भद्दे कमेंट करने वाले इस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एक्ट्रेस और सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ हाल ही में एक टैक्सी ड्राइवर ने बदसलूकी की थी जो कि ड्राइवर को भारी पड़ गई. मिमी अपनी गाड़ी में बैठकर कहीं जा रही थीं. इस दौरान एक टैक्सी ड्राइवर उन्हें भद्दी बातें कहते हुए निकल गया. मिमी ने इस टैक्सी ड्राइवर को जबरदस्त सबक सिखाया है. मिमी के साथ ऐसी हरकत करने वाले इस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मिमी चक्रवर्ती के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने मीडिया को बताया कि मिमी द्वारा स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद सोमवार रात को मुकुंदपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक जब चक्रवर्ती बल्लीगंज फेरी इलाके में अपनी गाड़ी से जा रही थीं, तभी चालक ने कथित तौर पर उनकी तरफ अनुचित इशारे किए, पहले तो मिमी ने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन फिर इस शख्स ने अभद्र टिप्पणी भी की. जिसके बाद मिमी ने इस शख्स का पीछा किया.

View this post on Instagram
 

Away????????(i wish)

A post shared by Mimi (@mimichakraborty) on

मिमी ने इस ड्राइवर का पीछा किया और उसे पकड़ भी लिया. इस दौरान कई लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वो अभद्र टिप्पणी करने के बाद तुरंत भाग गया, लेकिन जाधवपुर की सांसद ने उसकी टैक्सी का पंजीकरण नंबर नोट कर लिया. अधिकारी ने कहा कि टैक्सी चालक के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मंगलवार को शहर की अदालत में पेश किया जाएगा.

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम देबा यादव है, इस शख्स की उम्र 32 साल बताई जा रही है. बात करें मिमी की तो बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर थीं. इसके बाद 2019 में वो जादवपुर लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थीं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
KWK S9: 'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान खान ने दिया ये जवाब
'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान ने दिया ये जवाब
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget