एक्सप्लोरर

अदनान सामी को पद्मश्री पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- हमें गालियां और चप्पल, उन्हें अवॉर्ड

स्वारा भास्कर ने बांग्लादेशी नागरिकों के इंदौर में अवैध प्रवास के संदेह को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की पोहा संबंधी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना भी की.

इंदौर: पाकिस्तानी मूल के भारतीय गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सरकार पर निशाना साधा है. संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर तीखा विरोध जताते हुए भास्कर ने यहां एक रैली में कहा, "इस देश में शरणार्थियों को नागरिकता देने और घुसपैठियों को पकड़ने की कानूनी प्रक्रिया पहले से वजूद में है. आपने (सरकार) इसी प्रक्रिया के तहत सामी को भारतीय नागरिकता दे दी और अब उन्हें पद्मश्री के लिये भी चुन लिया."

स्वरा ने शहर के एक सामाजिक संगठन की तरफ से आयोजित 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' रैली में कहा, "आप हमें (सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी) गालियां दो, हम पर लाठियां चलाओ, हमें चप्पल मारो, हम पर आंसू गैस के गोले छोड़ो और एक पाकिस्तानी को पद्मश्री दे दो. यह तो इस सरकार का हाल है और ये लोग हमें टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्य, एंटीनेशनल और पता नहीं क्या-क्या बताते रहते हैं."

भास्कर ने सीएए के विरोध में जुटे हजारों लोगों की मौजूदगी में आरोप लगाया कि यह कानून बनाकर संविधान के साथ बड़ा विश्वासघात किया गया है.

उन्होंने कहा, "सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के बारे में यह बात कही जा रही है कि देश में घुसपैठिये घुस गये हैं. लेकिन ये घुसपैठिये हमें नजर क्यों नहीं आ रहे हैं."

अभिनेत्री ने कहा, "दिक्कत यह है कि घुसपैठिये सरकार के दिमाग में घुस गये हैं, क्योंकि सरकार को पाकिस्तान से एकतरफा प्यार हो गया है. इन्हें हर जगह पाकिस्तानी दिखायी पड़ रहे हैं. मेरी नानी जितनी बार हनुमान चालीसा नहीं पढ़ती थीं, उससे ज्यादा तो यह सरकार पाकिस्तान का नाम जपती रहती है."

43 की उम्र में 23 की लगने वाली मल्लिका शेरावत फिट रहने के लिए क्या-क्या करती हैं? जानें

बॉलीवुड अभिनेत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम लिये बगैर कहा, "नागपुर में बैठकर ये लोग नफरत का नशा, नफरत की राजनीति और नफरत का व्यापार कर रहे हैं."

भास्कर ने कहा, "वर्ष 1947 में देश के विभाजन के बाद पाकिस्तान ने एक धार्मिक गणराज्य बनाया था. लेकिन हम इस बात पर अडिग रहे कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बनेगा और हमारे देश में नागरिकता व धर्म का कोई लेना-देना नहीं होगा."

उन्होंने कहा, " (पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली) जिन्ना को गुजरे अरसा हो गया है. लेकिन कौन हैं ये जिन्ना प्रेमी जो देश को धर्म के नाम पर दोबारा बांटना चाहते हैं?"

भास्कर ने बांग्लादेशी नागरिकों के इंदौर में अवैध प्रवास के संदेह को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की पोहा संबंधी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना भी की. उन्होंने विजयवर्गीय की संबंधित टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, "अगर पोहा बांग्लादेशी व्यंजन है, तो जो आदमी (इंदौर में) आजीवन पोहा खाकर बड़ा हुआ है, वह भी बांग्लादेशी हुआ. ऐसे व्यक्ति को अपनी भारतीय नागरिकता के कागज दिखाने चाहिये."

65th Filmfare Awards 2020: साल 2019 के लिए जारी हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'AI से बनाई गई हर बात पर यकीन...', धर्मेंद्र के पहले परिवार से अनबन के रूमर्स पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी
धर्मेंद्र के पहले परिवार से है हेमा मालिनी की अनबन? दिग्गज अभिनेत्री ने बता दिया सच
जयपुर में शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, पिंक सिटी से है खास कनेक्शन
जयपुर में शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, पिंक सिटी से है खास कनेक्शन
रणबीर कपूर की 'एनिमल पार्क' पर बड़ा अपडेट, 'स्पिरिट' के 6 महीने बाद शुरू होगी शूटिंग
रणबीर कपूर की 'एनिमल पार्क' पर बड़ा अपडेट, 'स्पिरिट' के 6 महीने बाद शुरू होगी शूटिंग

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget