एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स, अमर हो चुका है अभिनेता का अकाउंट

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस उनकी यादों में डूबे हुए है और अभी तक इस सदमे से निकल नहीं पाएं हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर सुशांत के पुराने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर सुशांत के फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं और नई-नई बातें सामने आ रही हैं. सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार बॉलीवुड के नामी लोगों पर गुटबाजी करने का आरोप लगा रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का गुस्सा इतना ज्यादा है कि वो लगातार बड़े-बड़े नामों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर रहे हैं. बीते दिनों ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि आलिया भट्ट, सलमान खान और करण जौहर जैसे कलाकारों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स लगातार घट रहे हैं.

जहां एक तरफ आलिया भट्ट और सलमान खान जैसे लोगों के फॉलोअर्स लगातार घट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत के फॉलोअर्स में लगातार इजाफा हो रहा है. सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को आज तक (26 जून) 12 दिन बीत चुके हैं और इतने दिनों में एक्टर के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ चुके हैं. 14 जून तक सुशांत सिंह राजपूत के 11.8 मिलियन फॉलोअर्स थे और अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स, अमर हो चुका है अभिनेता का अकाउंट

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सोशल साइट इंस्टाग्राम ने उनके प्रोफाइल बायो में 'रिमेंबरिंग' शब्द जोड़कर इसे उनकी स्मृति के तौर पर सम्मान दिया है. दरअसल, सुशांत के निधन के बाद फैंस उनके पुराने वीडियो और तस्वीरों के जरिए उन्हे याद कर रहे हैं. ऐसे में अब सुशांत के निधन के 5 दिन बाद इंस्टाग्राम ने उनके अकाउंट को मैमोरी बना दिया है. इंस्टाग्राम ने उनके नाम के आगे रिमेंबरिंग लिख दिया है. इसके साथ ही अब उनका अकाउंट एक यादगार के तौर पर इंस्टाग्राम पर रहेगा.

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित लैट में 14 जून को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी. उनके सुसाइड के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही है. मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, एम.एस धोनी और छिछोरे जैसी कई फिल्म में नजर आ चुके हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से कर रही हैं ओटीटी डेब्यू, कब और कहां देख सकेंगे?
शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से कर रही हैं ओटीटी डेब्यू, कब और कहां देख सकेंगे?
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को कहा, 'बाबू', स्मृति सिन्हा बोलीं- 'भोजपुरी में भी रावण हैं...'
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को कहा, 'बाबू', स्मृति सिन्हा बोलीं- 'भोजपुरी में भी रावण हैं...'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget