एक्सप्लोरर

SSR Death Case: सुशांत के वकील ने पूछा, आदित्य ठाकरे पर क्यों सफाई दे रही हैं रिया

अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा, "वह (रिया) आदित्य ठाकरे पर क्यों सफाई दे रही हैं? वह हमारी शिकायत का हिस्सा ही नहीं हैं. रिया के द्वारा उनका जिक्र करना हिंदी कहावत चोर की दाढ़ी में तिनका की तरह लग रहा है."

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की कानूनी टीम द्वारा उनके दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में उन पर लगाए गए आरोपों की प्रतिक्रिया में एक बयान जारी किया. इसके तुरंत बाद ही अभिनेता की लीगल टीम ने कहा है कि इस तरह का बचाव चोर की दाढ़ी में तिनके की तरह है. यहां मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा, "वह (रिया) आदित्य ठाकरे पर क्यों सफाई दे रही हैं? वह हमारी शिकायत का हिस्सा ही नहीं हैं. रिया के द्वारा उनका जिक्र करना हिंदी कहावत चोर की दाढ़ी में तिनका की तरह लग रहा है."

उन्होंने आगे सवाल करते हुए यह कहा कि रिया खुद को क्लीन चिट कैसे दे सकती हैं. वह कैसे ऐसा कह सकती हैं कि ईडी की जांच में कुछ भी सामने नहीं आया है, छानबीन अभी जारी है. सिंह ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि दिवंगत अभिनेता के परिजनों ने 25 फरवरी को ही कहा था कि उनकी जान को खतरा है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

उन्होंने कहा, "इसी बात से परेशान होकर उनके परिवार ने मुझसे संपर्क किया और फिर प्राथमिकी दर्ज हुई. सिंह ने यह भी कहा, "रिया ने पहले घर छोड़ा था फिर सुशांत की बहन आई थीं."

उन्होंने कहा, "उन्होंने सुशांत को ऐसी बुरी स्थिति में क्यों छोड़ा? क्यों उन्हें ब्लॉक किया? जहां एक फ्लोर में सुशांत सोते थे, वहीं दूसरे में लोग पार्टी करते थे." उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ठीक पहले रिया और उनकी कानूनी टीम द्वारा इस तरह के एक बयान को पेश करना सिर्फ सहानुभूति बटोरने की एक कोशिश है.

सिंह के मुताबिक, "ये बयान सिर्फ सहानुभूति पाने का एक प्रयास है, लेकिन दिक्कत यह है कि इससे वह सच बाहर आ रहा है जिसे वे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. शीर्ष अदालत के न्यायाधीश ऐसे बयानों से प्रभावित नहीं होंगे."

अधिवक्ता ने यह भी कहा कि सुशांत की बहन प्रियंका अपने भाई के बेहद करीब थीं और उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाना महज उन्हें सुशांत की जिंदगी से दूर करने की एक तरकीब थी.

उन्होंने बताया, "सुशांत और प्रियंका के रिश्ते में दरार पैदा करने के बाद रिया ने सुशांत के चार्टेड अकाउंटेंट को भी बदल दिया और उनके सभी खातों पर अपना कब्जा जमा लिया, उनके अकांउट से बड़ी मात्रा में रकम ट्रांसफर की गईं हैं."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काला हिरण' फिल्म पर बिश्नोई समाज का विरोध तेज, फिल्म पर रोक लगाने की मांग
'काला हिरण' फिल्म पर बिश्नोई समाज का विरोध तेज, फिल्म पर रोक लगाने की मांग
Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 7 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 7 करोड़ के पार
'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर
'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर
Box Office: बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget