एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत बार बार सुनते थे पीयूष मिश्रा का यह गाना

चंद महीनों तक सुशांत के ड्राइवर रहे अनिल आदिवासी ने कहा उन्होंने कभी भी सुशांत को डिप्रेशन में नहीं देखा और सुशांत जैसा जिंदादिल शख्स आत्महत्या नहीं कर सकता.

मुम्बई: सुशांत सिंह राजपूत की तमाम यादें न सिर्फ उनके चाहने वालों बल्कि उनके साथ काम कर चुके उनके घर के तमाम स्टाफ के जेहन में भी जिंदा हैं और इनमें से कई स्टाफ सदस्यों ने सुशांत से जुड़ी कई सुनहरी यादें साझा की हैं.

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व ड्राइवर रहे अनिल आदिवासी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बताया कि सुशांत कार से कहीं आते-जाते वक्त पीयूष मिश्रा का गाया गीत 'एक बगल में चांद होगा, एक बगल में रोटियां...' बार बार सुना करते थे और ये गाना उनके दिल के बेहद करीब था.

अनिल कहते हैं, "सुशांत को यह गाना बेहद पसंद था. बाद में मैंने उनके मैनेजर के मुंह से सुना था कि सुशांत ने चांद पर जगह खरीदी है और इस गाने में भी चांद का खूबसूरती के साथ जिक्र किया गया है और यही वजह है कि सुशांत इस गाने को बार बार सुनना पसंद करते थे." अनिल आगे कहते हैं, "पीयूष मिश्रा का गाना 'एक बगल में चांद होगा, एक बगल में रोटियां...' न सिर्फ चांद की खूबसूरती को बयां करता है, बल्कि ये आदमी को संघर्ष करने और हर मुश्किल से बाहर निकलने की भी प्रेरणा देता है. शायद यही वजह थी कि सुशांत इस गाने को बार बार सुना करते थे."

उल्लेखनीय है कि 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के इस गाने को पीयूष मिश्रा ने न सिर्फ गाया था, बल्कि उसे लिखा और कम्पोज भी खु्द ही किया था, जो आज भी काफी लोकप्रिय है.

2018-2019 के दरमियान कुछ महीनों के लिए सुशांत सिंह राजपूत के ड्राइवर रहे अनिल से जब एबीपी न्यूज़ ने पूछा कि क्या कभी उन्होंने सुशांत को डिप्रेशन में या फिर उदास देखा? तो इसपर अनिल‌ ने कहा, "नहीं, मैंने कभी भी सुशांत को डिप्रेशन में और दुखी नहीं देखा. वो एक बेहद खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान थे. मुझे नहीं लगता कि वो खु्दकुशी कर सकते हैं."

अनिल ने बताया कि सुशांत हमेशा से ही दूसरों को मदद करने में भी यकीन करते थे. वो कहते हैं, "हर साल अपनी दिवंगत मां का जन्मदिन वो एक वृद्धाश्रम में जाकर मनाया करते थे और वहां मौजूद लोगों को तरह तरह की चीजें बांटा करते थे." अनिल ने बताया कि 2018 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'केदारनाथ' सुशांत ने स्कूली बच्चों को मुम्बई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखाई थी और उनके आने-जाने से लेकर उनके खाने-पीने तक का इंतजाम खुद ही किया था.

उल्लेखनीय है कि अनिल आदिवासी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सुशांत ने उनके साथ साथ घर के 5-6 अन्य कर्मचारियों को भी निकाल दिया था और इसकी कोई वजह किसी को नहीं बताई गयी थी. गौरतलब है कि उस वक्त रिया चक्रवर्ती सुशांत की गर्लफ्रेंड नहीं थी. कुछ दिन पहले सुशांत के बॉडीगार्ड रह चुके नवीन दलवी ने भी एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्हें और घर के 8- स्टाफ को बिना कोई वजह बताये सुशांत ने काम से निकाल दिया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर, जानें- दो दिनों का कलेक्शन
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget