एक्सप्लोरर

Watch Chup Teaser: सनी देओल की सस्‍पेंस थ्रिलर फिल्‍म ‘चुप’ का धमाकेदार टीजर आउट, गुरु दत्त के चाहने वालें जरूर देखें

Revenge Of The Artist Teaser Out: सनी देओल के साथ फिल्‍म में साउथ स्‍टार दुलकर सलमान भी नजर आएंगे. इस फिल्‍म का टीजर धमाकेदार है. अमिताभ बच्‍चन ने भी ट्विटर पर इसको शेयर किया है.

Sunny Deol Chup Ode To Guru Dutt: सनी देओल (Sunny Deol) के फैंस के लिए अच्‍छी खबर है. पिछले काफी समय से उनकी फिल्‍म ‘चुप: रीवेंज ऑफ द आर्टिस्‍ट’ (Chup Revenge Of The Artist) की चर्चा हो रही है. अब इसका आधिकारिक टीजर सामने आया है. आर बाल्कि (R Balki) इसके डायरेक्‍टर हैं और उन्‍होंने इस फिल्‍म को मशहूर दिवंगत अभिनेता गुरु दत्‍त (Guru Dutt) को समर्पित किया है. आज उनकी बर्थ एनिवर्सिरी है और इसी मौके पर फिल्‍म मेकर ने ‘चुप’ का टीजर (Chup Teaser) जारी किया है. ‘चुप’ में सनी देओल के साथ कई जानेमाने एक्‍टर्स हैं. इसमें साउथ स्‍टार दुलकर सलमान भी शामिल हैं. इनके अलावा पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरि भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘चुप’ के टीजर में सनी, दुलकर और श्रेया की झलक देखने को मिली है. 

दुलकर ने ट्विटर पर ‘चुप’ का टीजर शेयर किया है और गुरु दत्‍त को समर्पित करते हुए लिखा है कि आप हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. श्रेया धनवंतरि ने भी टीजर को फैंस के साथ साझा किया है. यहां तक कि अमिताभ बच्‍चन ने भी ‘चुप’ का टीजर ट्विटर पर शेयर किया है. टीजर धमाकेदार है. गुरु दत्‍त के चाहने वाले जरूर देखेंगे. आइकॉनिक सॉन्‍ग ‘वक्‍त ने किया क्‍या हसीं सितम’ भी ओरिजनल रूप में रखा गया है. 

 

बता दें ‘चुप’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्‍म है. इसे आर बाल्कि ने लिखा भी है और डायरेक्‍ट भी किया है. उन्‍होंने इस फिल्‍म को गुरु दत्‍त को समर्पित किया है, जो 10 अक्‍टूबर, 1964 को 39 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. उन्‍होंने प्यासा, कागज के फूल, बाजी, चौदहवीं का चांद, साहिब बीवी और गुलाम जैसी बेहतरीन फिल्में इंडस्‍ट्री को दीं. ‘चुप’ इसी साल रिलीज होगी. सनी की पिछली फिल्‍में कुछ खास नहीं कर पाई थीं. मगर ‘चुप’ का टीजर देखकर उम्‍मीदें जगी हैं.

यह भी पढ़ें: पहली फिल्म की नाकामी का नहीं पड़ा असर, Manushi Chhillar के हाथ लगी ये तीसरी बड़ी फिल्म

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी साल का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
Monday Box Office: मंडे को खूब गरजी 'दृश्यम 3', 'द वन' की डूबी लुटिया, जानें- 'द पैराडाइज'-'हनुमान अंश' का हाल
मंडे को 'दृश्यम 3' का चला जादू, 'द वन' की डूबी लुटिया, जानें- कलेक्शन
जब बॉलीवुड से हुआ संजय मिश्रा का मोहभंग, ढाबे में 150 रु में किया काम, पिता की मौत से बुरी तरह टूटे
जब बॉलीवुड से हुआ संजय मिश्रा का मोहभंग, ढाबे में 150 रु में किया काम
Bigg Boss 20: काजी तौकीर संग खत्म हुई रीति तिवारी की लड़ाई, बोलीं- 'मैंने दिल से माफी मांगी थी'
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर संग सुलझा रीति तिवारी का विवाद? बोलीं- 'मैंने दिल से माफी मांगी थी'

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
Embed widget