एक्सप्लोरर

21 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं Sunil Grover, एक एपिसोड की फीस जान चौंक जाएंगे आप!

Sunil Grover Birthday: सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने रिंकू भाभी, गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी बनकर लोगों के दिलों में अपनी स्पेशल जगह बना ली थी.

Sunil Grover Life facts: सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अपनी बेहतरीन कॉमेडी और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा में उनका जन्म हुआ था. उन्होंने थिएटर में पंजाब यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. कॉमिक रोल करना उन्होंने कॉलेज से ही शुरू कर दिए थे. वहीं सुनील ने एक्टिंग की शुरुआत तो दूरदर्शन के कॉमिक शो फुल टैंशन से 1995 से ही कर दी थी लेकिन पहली बार उन्हें स्क्रीन टाइम मिला 1998 में आई फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से. इस फिल्म में सुनील अजय देवगन के साथ नजर आए.

इसके बाद 2002 में आई फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में भी सुनील ने अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाया. वो भारत के पहले साइलेंट कॉमेडी शो गुटर गु में भी नजर आए. लेकिन कई फिल्मों और टीवी शोज में आने के बाद भी सुनील को अब तक वो पहचान नहीं मिली थी जो उन्हें 2013 में आए कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल से. इस शो में सुनील की बेहतरीन मिमिक्री का जलवा तो दिखा ही साथ ही उन्होंने रिंकू भाभी, गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी बनकर लोगों के दिलों में अपनी स्पेशल जगह भी बना ली.


21 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं Sunil Grover, एक एपिसोड की फीस जान चौंक जाएंगे आप!

इस शो से सुनील को घर-घर में पहचाना जाने लगा. 3 साल तक तो ये शो काफी अच्छा चला, फिर कपिल शर्मा से मतभेद के चलते सुनील ने इस शो से दूरी बना ली. हालांकि इसी थीम पर उन्होंने कुछ और शो भी शुरू किए जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और जल्द ही बंद हो गए. इसके बाद वो 2015 में आई फिल्म गब्बर इज बैक में बेहतरीन एक्टिंग करते नजर आए. 2019 में आई फिल्म भारत में भी उनका खास रोल दिखा. फिलहाल सुनील फिल्म गुडबाय और जवान की शूटिंग में भी बिजी हैं.


21 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं Sunil Grover, एक एपिसोड की फीस जान चौंक जाएंगे आप!

उन्होंने अपने करियर में 17 फिल्में और 23 टीवी शो किए हैं. साथ ही वो 2 वेबसीरीज तांडव (Tandav) और सनफ्लावर (Sunflower) में भी नजर आ चुके हैं. इसी साल फरवरी में सुनील को हार्ट अटैक से भी गुजरना पड़ा जिसके चलते उनकी बायपास सर्जरी हुई, लेकिन इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी आरती और बेटा मोहन उनके साथ था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील की नेटवर्थ 21 करोड़ रुपए है. वो हर शो के एक एपिसोड के 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं वहीं किसी भी ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए वो 1 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं. मौजूदा समय की बात करें तो सुनील द लॉफ्टर चैलेंज (The Laughter Challenge) में गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं.

काफी उतार-चढ़ाव भरी है Zeenat Aman की लाइफ, पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने किया था ऐसा सलूक!

दो शादी कर चुके Dharmendra का इस एक्ट्रेस से जुड़ा था नाम, Hema Malini को भनक लगते ही एक्टर ने उठाया था ये कदम!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटीमेट सीन पर 'टॉक्सिक' स्टार यश की पत्नी राधिका को होती है परेशानी? एक्टर ने खुद बताया सच
इंटीमेट सीन पर 'टॉक्सिक' स्टार यश की पत्नी राधिका को होती है परेशानी? एक्टर ने खुद बताया सच
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget