एक्सप्लोरर

इस वजह से राम चरण को जूनियर एनटीआर से ज्यादा 'आरआरआर' में मिला है स्क्रीन टाइम, खुद डायरेक्टर एसएस राजामौली ने किया खुलासा

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं. इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया है.

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फैंस को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना लिया है. ये फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राम चरण और जूनियर की फिल्म दुनियाभर में छा गई है. रिपोर्ट्स की माने तो राम चरण को फिल्म में जूनियर एनटीआर से ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला है. इस पर अब एसएस राजामौली ने रिएक्ट किया है.

एसएस राजामौली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आरआरआर इतनी बड़ी सुपरहिट साबित नहीं होती अगर दोनों सितारों राम चरण और जूनियर एनटीआर को एक जैसा ट्रीट किया जाता. उन्होंने बताया कि क्यों राम चरण का फिल्म में बड़ा किरदार रखा गया.

एसएस राजामौली ने बताई वजह
एसएस राजामौली ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया कि ये कहना सही नहीं होगा कि राम चरण को सारी वाहवाही मिली है. बतौर डायरेक्टर मैं उस आउटपुट से खुश नहीं हो सकता जो दोनों एक्टर ने दिया है लेकिन आप ये देखते हैं कि एक एक्टर ने दूसरे से बेहतर काम किया है. उदाहरण के तौर पर राम चरण को क्लाइमैक्स में ज्यादा स्पेस दिया गया है क्योंकि ये आखिरी चीज है जिसके साथ आप बाहर जाते हैं जिससे लग रहा है कि चरण को तारक (जूनियर एनटीआर) से ज्यादा अटेंशन मिला है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)

एसएस राजामौली ने आगे कहा कि अगर मैं फिल्म को कोमाराम भीम  पर फिल्म को रोक देता तो ऐसा लगता कि चरण सिर्फ एक साइड पार्ट थे और तारक सारा स्क्रीन स्पेस ले जाते.  एक स्टोरीटैलर के तौर पर आपको इस तरह का जजमेंट नहीं करना होता है. हमेशा ये देखना चाहिए कि बतौर ऑडियन्स आप किरदार के बारे में क्या महसूस कर रहे हैं.

राजामौली ने कहा कि ये ऑडियन्स के परसेप्शन पर डिपेंड करता है कि वह राम चरण और जूनियर एनटीआर को सबसे बड़े स्टार के रुप में देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर कहानी देंखेंगे तो पता चलेगा कि तारक ने चरण को दो बार बचाया. वहीं चरण ने तारक को एक बार बचाया. एक प्वाइंट आता है जब चरण कहते हैं कि 15 सालों से मेरा गोल साफ नहीं था. तारक ने एक गाने के साथ ही मुझे रास्ता दिखा दिया.  मुझे लगता था कि ताकत आपका हथियार है लेकिन तारक ने मुझे बताया कि इमोशन्स आपके हथियार हैं.  उन्होंने मुझ रास्त दिखाया. अगर आप पर्सपेक्टिव देखेंगे तो आपको महसूस होगा कि  तारक हीरो हैं और चरण उन्हें फॉलो कर रहे हैं.

राजामौली ने आखिरी में कहा कि अगर फिल्म में दोनों एक्टर्स के बीच परफेक्ट बैलेंस दिखाया गया होता तो फिल्म 1000 करोड़ का बिजनेस नहीं कर पाती. आरआरआर ने 1000 करोड़ के क्लब में शामिल में होने के साथ इंडियन सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा फिल्म है.

ये भी पढ़ें: बाहों में बाहें डाले सोनम और आनंद कर रहें है नन्हें मेहमान का इंतजार, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सुधा चंद्रन ने बताया इंडस्ट्री का हाल, बोलीं - 35 साल काम करने के बाद भी की जाती है ऑडिशन की डिमांड!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
एक्स देवर अखिल अक्किनेनी को सामंथा ने दी शुभकामनाएं, फिल्म 'लेनिन' को बताया ब्लॉकबस्टर
एक्स देवर अखिल अक्किनेनी को सामंथा ने दी शुभकामनाएं, फिल्म 'लेनिन' को बताया ब्लॉकबस्टर
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget