एक्सप्लोरर

Vijayashanti Birthday: साउथ की लेडी अमिताभ कही जाती है ये एक्ट्रेस, बॉलीवुड से लेकर राजनीति में बनाई पहचान

Vijayashanti Birthday Facts: विजयाशांति (Vijayashanti) ने 1980 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'कल्लुकूल इरम' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था.

Vijayashanti Life Facts: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस विजयाशांति (Vijayashanti) 56 साल की हो गई. एक्ट्रेस का जन्म 24 जून, 1966 को हुआ था. अभिनय की दुनिया में नाम कमाने के साथ एक्ट्रेस पॉलिटिक्स में भी सक्रिय हैं. कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने वाली विजयाशांति को साउथ फिल्मों की 'लेडी सुपरस्टार' और लेडी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी कहा जाता है. एक्ट्रेस को फिल्म 1991 में आयी फिल्म 'कर्तव्यम्' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. तेलुगु फिल्मों में अपने अभिनय के लिए एक्ट्रेस ने पांच बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता है. विजयाशांति ने हाई स्कूल पास करने के बाद से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी.
 
एक्ट्रेस ने 1980 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'कल्लुकूल इरम' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसी साल अभिनेत्री ने फिल्म 'खिलाड़ी कृष्णाडू' से अपना तेलुगु डेब्यू किया था. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में लगातार काम करने की वजह से एक्ट्रेस को तेलुगु फिल्मों की ग्लैमरस क्वीन का खिताब मिला. ग्लैमर और एक्शन का डेडली कॉम्बिनेशन विजयाशांति फिल्मों में ऑलराउंडर अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं. उन्होंने पर्दे पर सिर्फ अदाकारी दिखाने वाले रोल्स ही नहीं किए बल्कि फिल्मों में एक्शन लेडी की भूमिका भी जबरदस्त तरीके से निभाई है. कई फिल्मों में एक्ट्रेस ने पुलिस अफसर का भी किरदार निभाया हैं.

Vijayashanti Birthday: साउथ की लेडी अमिताभ कही जाती है ये एक्ट्रेस, बॉलीवुड से लेकर राजनीति में बनाई पहचान
 
विजयाशांति ने फेमस एक्टर चिरंजीवी के साथ कुल 19 और एक्टर बालाकृष्णा के साथ 16 फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ने फिल्म 'मन्नान' में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के साथ और फिल्म 'इंड्राडु चंड्राडु' में कमल हसन के साथ काम किया है. उन्होंने 'चैलेंज', 'पासीवादी प्रणाम', 'मुदुला कृष्णैया', 'अग्नि पवित्रम्', 'यामुडिकी मोगुडु', 'अधाकू यामुडू अमायकी मोगुडु', 'मुदुला मावाया', 'कॉन्डाविती डोंगा', 'गैंग लीडर' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है. विजयाशांति ने फिल्म 'ईश्वर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. 

Vijayashanti Birthday: साउथ की लेडी अमिताभ कही जाती है ये एक्ट्रेस, बॉलीवुड से लेकर राजनीति में बनाई पहचान
 
फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय का परिचय देने के बाद एक्ट्रेस ने राजनीति में कदम रखा. साल 1998 में विजयशांति भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं, जिसके बाद उन्हें बीजेपी वुमंस विंग की सेक्रेटरी का पद मिला था. साल 2014 में एक्ट्रेस कांग्रेस से जुड़ गईं, जिसके बाद पार्टी के टिकट पर अभिनेत्री ने लोक सभा चुनाव भी लड़े थे. 2020 में विजया शांति कांग्रेस से इस्तीफा देकर एक बार फिर भाजपा से जुड़ गईं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ केस: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सलमान खान के घर भी हुई थी रेकी
टाइगर श्रॉफ केस: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सलमान खान के घर भी हुई थी रेकी
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget