एक्सप्लोरर

ब्लड कैंसर मरीजों की मदद करेंगे सोनू सूद, वीडियो शेयर कर की ये अपील

विद्या बालन और राहुल द्रविड जैसे सेलेब्रिटीज के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इस ओर लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो के माध्यम से अपनी अपील को साझा किया है.

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एक बार फिर से सराहनीय कदम उठाया है. ब्लड स्टेम सेल रजिस्ट्रेशन और डोनेशन के प्रति जागरूकता का प्रसार करने के मकसद से बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने डीकेएमएस बीएमएसटी फाउंडेश इंडिया के साथ हाथ मिलाया है. यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो ब्लड कैंसर और खून से संबंधित अन्य विकारों जैसे कि थेलेसेमिया और एप्लास्टिक एनीमिया के खिलाफ लड़ने के लिए समर्पित है. सोनू ने एक पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत संभावित रक्त स्टेम सेल दाता के रूप में दस हजार भारतीयों का पंजीकरण कराया जाएगा.

दुनिया में हेमाटोलॉजिकल कैंसर के दर्ज मामलों में भारत तीसरे स्थान पर है और बच्चों में कैंसर से होने वाली मौतों की यह एक मुख्य वजह भी है. देश में ब्लड कैंसर के इस दबाव को देखते हुए ब्लड कैंसर के मरीजों का समर्थन करना इस वक्त सबसे जरूरी है.

विद्या बालन और राहुल द्रविड जैसे सेलेब्रिटीज के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इस ओर लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो के माध्यम से अपनी अपील को साझा किया है.

वीडियो में सोनू परिवार की अहमियत पर जोर देते नजर आते हैं और अपना खुद का उदाहरण देते हुए वह कहते हैं कि वह अपने परिवार की खुशी के लिए कुछ भी करेंगे. वीडियो में सोनू ने देश के लोगों से संभावित रक्त स्टेम सेल डोनर्स के रूप में पंजीकृत होकर ब्लड कैंसर और ब्लड डिसऑडर्स से जूझ रहे मरीजों को सपोर्ट करने का अनुरोध किया है.

अपनी इस पहल पर बात करते हुए सोनू ने कहा, "मैंने समाज के प्रति काम करने का फैसला खुद से लिया है. इसकी कोई खास वजह नहीं है, लेकिन जरूरतमंद तक पहुंचने का प्रयास मैंने हमेशा किया है, चाहे वह प्रवासी मजदूर हो, कोई विद्यार्थी हो या कोई मरीज. कोविड-19 ने हर किसी की जिंदगी को प्रभावित किया है और हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत में अभी भी लाखों की संख्या में ऐसे मरीज हैं, जो ब्लड कैंसर या ब्लड डिसऑडर्स से जूझ रहे हैं और उन्हें हमारे तत्काल मदद की जरूरत है."

अभिनेता ने आगे कहा, "एक संभावित ब्लड सेल डोनर के रूप में पंजीकृत होकर हम उनकी जिंदगी में उम्मीद जगा सकते हैं. इस ख्याल के साथ मैं इसे अपनी एक जिम्मेदारी के तौर पर लेता हूं और 10,000 संभावित स्टेम सेल डोनर्स को जोड़कर भारत के ब्लड स्टेम सेल डोलर के पूल को बढ़ाने का अनुरोध करता हूं."

वह आखिर में कहते हैं, "इस अच्छे काम के प्रति समर्पित होने के चलते मैं डीकेएमएस-बीएमएसटी जैसे एनजीओ का शुक्रिया अदा करता हूं. जिस दर्द से होकर ये मरीज गुजरते हैं, हम उसके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं और अगर हम उनमें जगा सके, तो इस मुश्किल घड़ी में इससे बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है."

डीकेएमएस-बीएमएसटी के सीईओ पैट्रिक पॉल ने कहा, "हर एक पंजीकरण से ब्लड कैंसर और ब्लड डिसऑर्डर के मरीजों में दूसरी दफा जिंदगी को जीने की उम्मीद पैदा होती है और इसके साथ ही संभावित ब्लड स्टेम सेल डोनर्स के नंबरों की संख्या में वृद्धि से अपने मैच की तलाश कर रहे कई मरीजों में उम्मीद भी बनेगी. हम सोनू सूद के योगदान को सलाम करते हैं और आशा करते हैं कि संभावित जीवन रक्षक के तौर पर पंजीकरण कराने के लिए ज्यादा से ज्यादा भारतीय आगे आएंगे."

ये भी पढ़ें:

In Pics: देर रात अर्जुन कपूर से मिलने शूटिंग सेट पर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, टेंशन में सामने आई ऐसी तस्वीरें

Photos: सारा अली खान ने अपनी सेंशुअल अदाओं से फैंस को किया मदहोश, जनवरी की ठंड में बिकिनी पहन कराया ऐसे फोटोशूट

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
बेबी शॉवर में खिल उठा सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा, परिवार संग मनाई खुशियां, तस्वीरें वायरल
बेबी शॉवर में खिल उठा सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा, परिवार संग मनाई खुशियां, तस्वीरें वायरल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget