एक्सप्लोरर

सोनू सूद ने बस और प्लेन के बाद लिया ट्रेन का सहारा, 800 मजदूरों को किया उत्तर प्रदेश के लिए रवाना

सोनू सू्द ने‌ रविवार की रात को मुम्बई से सटे ठाणे से श्रमिक ट्रेन के जरिए 800 से ज्यादा श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया.

मुम्बई: लॉकडाउन के दौरान बसों के जरिए हजारों प्रवासी मजदूरों को मुम्बई से देश के विभिन्न राज्यों में पहुंचाकर खूब वाहवाही पा रहे सोनू सूद ने मजदूरों की मदद के लिए रविवार की रात को ट्रेन का सहारा लिया.

दरअसल, सोनू सू्द ने‌ रविवार की रात को मुम्बई से सटे ठाणे से श्रमिक ट्रेन के जरिए 800 से ज्यादा श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद), आजमगढ़, जौनपुर औए हाजीपुर के लिए रवाना किया. उल्लेखनीय है कि जिस तरह से प्रवासी मजदूरों को बसों से रवानगी के वक्त खुद सोनू सूद भी मौजूद रहते हैं, उसी तरह ट्रेन से मजदूरों की रवानगी के वक्त भी खुद सोनू ठाणे स्टेशन पर मौजूद थे.

35 साल पुराने चैरीटी ट्रस्ट के जरिए सोनू सूद के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरों को गांवों की ओर भेजनेवाली नीति गोयल ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बताया, "दरअसल हम अपने ट्रस्ट के माध्यम से इकट्ठा हुए पैसों से प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेज रहे हैं, लेकिन ठाणे से श्रमिक ट्रेन में सवार मजदूरों का खर्च खुद रेलवे ने उठाया. लेकिन ट्रेन‌ से गये यह वही मजदूर‌ हैं, जिन्हें हम बसों के जरिए भेजनी की तैयारी कर रहे थे."

नीति ने आगे बताया, "हमें मुम्बई से रवाना होनेवाली श्रमिक ट्रेनों के इंचार्ज सीबी सालुंके यह कहते हुए सामने से फोन आया था कि आज (रविवार को) श्रमिक ट्रेनें छोड़े जाने का आखिरी दिन है और ऐसे में हम चाहें तो बसों से भेजे जानेवाले मजदूरों को श्रमिक ट्रेन से रवाना कर सकते हैं. सामने से आये इस प्रस्ताव पर हमने फौरन हामी भर दी."

बता दें कि सोनू सूद और नीति गोयल ने शुक्रवार के दिन केरल के एर्नाकुलम में फंसी उड़ीसा की 177 लड़कियों को एक विशेष विमान‌ से भुवनेश्वर पहुंचाया था. इसके लिए बंगलुरू से एक विमान खासतौर पर कोच्चि लाया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ की फ़र्स्ट वीडियो आई सामने, हॉस्पिटल से पुलिस ले जा रही घर
LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ की फ़र्स्ट वीडियो आई सामने, हॉस्पिटल से पुलिस ले जा रही घर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर की बात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर की बात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: चश्मदीद गवाह ने बताया- 'लगा पटाखा फोड़ रहा है...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: चश्मदीद गवाह ने बताया- 'लगा पटाखा फोड़ रहा है...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget