एक्सप्लोरर

दिग्गज सितारवादक देवब्रत चौधरी का हुआ निधन, कोरोना संक्रमण के बाद वेंटिलेटर पर पड़ा दिल का दौरा

देश के दिग्गज सितारवादक पंडित देवब्रत चौधरी का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. उनके बेटे प्रतीक चौधरी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.

देश के दिग्गज सितारवादक पंडित देवब्रत चौधरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है. उन्हें प्यार से लोग 'देबू चौधरी' बुलाते थे. वह 85 साल के थे. उनका निधन दिल्ली में हुआ. पंडित देबू चौधरी पिछले हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती थे. कोरोना संक्रमण के चलते उनका ऑक्सीजन लेवल गिर रहा था. 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सितारवादक देबू चौधरी की अस्पताल के नॉन-इनवैसिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद 30 अप्रैल की शाम को बिगड़ने लगी थी. पंडित चौधरी ने एक मई को तड़के अंतिम सांस ली. देबू चौधरी के बेटे प्रतीक चौधरी ने अपने पिता के निधन की जानकारी फेसबुक पर शेयर की है. 

कोरोना के बाद आया हर्ट अटैक

प्रतीक चौधरी ने फेसबुक पर लिखा,"मेरे पिता, लीजेंड ऑफ सितार पंडित देबू चौधरी... अब नहीं रहे. वह कोरोना से संक्रमित थे और डेमिंटिया से भी ग्रसित थे. एक मई की मध्य रात को उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और इससे उबर नहीं पाए.. सभी कोशिशों और प्रार्थनाओं के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका."

देश के लिए महान क्षति

प्रतीक चौधरी ने आगे लिखा,"सितारवादन की दुनिया और भारतीय संगीत में वह नंबर एक थे. महान क्षति. शोकाकुल में... प्रतीक चौधरी, रुना चौधरी (मेरी पत्नी), रयाना चौधरी(मेरी बेटी) और अधिराज चौधरी(मेरा बेटा)."

सेनिया घराने से था ताल्लुक

पंडित देबू चौधरी  सेनिया घराने के चिराग थे. उन का एक शानदार करियर था जो 6 दशकों में खूब परवान चढ़ा था. भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए थे.  वह आठ नए रागों के संगीतकार, एक कुशल लेखक और शिक्षाविद भी थे.

ये भी पढ़ें-

सनी लियोनी और डेनियल ने शेयर किया नया वीडियो, फैन्स को दी अच्छे रिलेशनशिप की टिप्स

बेड के लिए अस्पताल के बाहर भटकते रहे जैस्मीन भसीन के पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने कहा- ऐसे हालात से निराश हूं

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Release Date: विजय की 'जन नायकन' को सीबीएफसी से मिली मंजूरी! जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
विजय की 'जन नायकन' को सीबीएफसी से मिली मंजूरी! जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
Box Office: 'मां इंटि बंगारम' ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फीमेल लीड तेलुगू फिल्म
बॉक्स ऑफिस: 'मां इंटि बंगारम' ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फीमेल लीड तेलुगू फिल्म
अक्षय कुमार ने फिर बेचे अपने 2 लग्जरी फ्लैट्स, 3.39 करोड़ से ज्यादा का हुआ फायदा, दी 74 लाख की स्टांप ड्यूटी
अक्षय कुमार ने 18वीं मंजिल से कमाया 3.39 करोड़ से ज्यादा का प्रॉफिट, बेचे अपने 2 लग्जरी फ्लैट्स
'बाबा निराला' बन फिर ओटीटी पर छाएंगे बॉबी देओल, 'आश्रम 4' को लेकर आया बड़ा अपडेट
'बाबा निराला' बन फिर ओटीटी पर छाएंगे बॉबी देओल, 'आश्रम 4' को लेकर आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
'तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल शुरू', संजय राउत का बड़ा आरोप
'तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल शुरू', संजय राउत का बड़ा आरोप
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget