एक्सप्लोरर

Singer KK Unknown Facts: केके ने कभी नहीं ली थी गायकी की तालीम, इस तरह बने सुरों के सरतारज

Singer KK Singing Career: केके के निधन के बाद से उनसे जुड़ी तमाम खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि अपने सुरों का जादू लोगों में घोलने वाले केके इतने बड़े गायक कैसे बने.

Singer KK Singing Talent And Unknown Facts: मंगलवार एक ऐसी खबर आई, जिसने न केवल इंडस्ट्री के लोगों की आंखे नम कर दीं, बल्कि पूरे देश के लोगों को स्तब्ध कर दिया. गायक केके नहीं रहे. इन शब्दों ने आज न जाने कितने लोगों के दिल तोड़ दिए. किसी ने नहीं सोचा था कि लाइव कॉन्सर्ट में 'हम रहें या न रहें कल' गाना गाते-गाते यह गायक सच में इस दुनिया को अलविदा कहकर चले जाएंगे. अब तक सिंगर से जुड़ी तमाम खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि अपने सुरों का जादू लोगों में घोलने वाले केके इतने बड़े गायक कैसे बने.

सिंगर केके ने भले ही अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 'तड़प-तड़प के इस दिल' गाने से की थी. हालांकि, बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि केके साल 1996 में आई पॉपुलर मूवी 'माचिस' के 'छोड़ आए हम वो गलियां' गाने का भी हिस्सा थे. इस गाने में उनके को-सिंगर हरिहरन, सुरेश वाडकर और विनोद सहगल थे. इस गाने को विशाल भारद्वाज ने कम्पोज किया था. बता दें कि यह गाना आज के समय में भी सुपरहिट है. वैसे गायकी की दुनिया में कदम रखने से पहले केके कभी होटल में भी काम कर चुके हैं. वहीं गायकी का शौक उन्हें हमेशा से था. यह कला उनमें बचपन से ही थी. वह गानों को सुनकर सीखते थे. बचपन से ही केके मशहूर गायक किशोर कुमार और संगीतकार आरडी बर्मन से बहुत प्रभावित थे. दिल्ली के रहने वाले केके पर धीरे-धीरे गायकी का शौक ऐसा परवान चढ़ा कि उन्होंने इसे करियर ही बना लिया. एक इंटरव्यू में केके ने बताया था कि, दिल्ली में गाना गाते वक्त सिंगर हरिहरन की नजर उनपर पड़ी थी. उन्होंने ही केके को मुंबई आने के लिए प्रेरित किया था.

केके का सिंगिंग करियर
केके के सिंगिंग करियर की बात की जाए तो वह करीब 3 हजार से ज्यादा जिंगल्स गा चुके थे. उन्होंने वर्ष 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'तड़प-तड़प' गाया, जिसे उन्हें पहली बार देशभर में पहचान मिली. बस फिर क्या था, इसके बाद सिंगर केके ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और म्यूजिक इंडस्ट्री में सुरों के सरताज कहलाने लगे.

यह भी पढ़ें-

KK Death: सिंगर केके की मौत से सदमे में म्यूजिक इंडस्ट्री, अदनान सामी से लेकर सोनू निगम तक सभी के छलके आंसू

Singer KK Last Moment: कुछ ऐसे थे केके के आखिरी पल, लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बार-बार अपनी टीम से कह रहे थे ये बात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, SC ने कहा- तौर-तरीके सुधारो, वर्ना परिणाम भुगतने होंगे
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, SC ने कहा- तौर-तरीके सुधारो, वर्ना परिणाम भुगतने होंगे
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, कहा- अदालत को हल्के में लिया
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, कहा- अदालत को हल्के में लिया
अदनान शेख ने तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को कहा 'पब्लिक प्रॉपर्टी', तो भड़क उठीं उर्फी जावेद
अदनान शेख ने तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को कहा 'पब्लिक प्रॉपर्टी', तो भड़क उठीं उर्फी जावेद

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका...’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
होर्मुज पर जैसे ही यूएस ने टैरिफ का किया ऐलान तो भड़के लूला, ट्रंप से कहा- न बनें समुद्री डकैत
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget