एक्सप्लोरर

Corona वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आईं जानी-मानी गायिका अनुराधा पौडवाल

10 नर्स, 10 पुलिस कांस्टेबल और 10 सफाईकर्मियों को आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

मुम्बई: हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 47 सालों से सक्रिय जानी-मानी गायिका अनुराधा पौडवाल ने कोरोना वायरस से लड़ने में अपना योगदान देते हुए कोरिना वॉरियर्स को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.

इस मौके पर एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए अनुराधा पौडवाल ने कहा, "देश संकट के दौर से गुजर रहा है, और ऐसे में मैंने मुम्बई के विभिन्न अस्पतालों से जुड़ी 10 नर्सों, कंटेनमेंट इलाकों में कार्यरत 10 कांस्टेबलों और 10 सफाई कर्माचारियों को 5000-5000 रुपये की सहायता राशि देकर उनकी आर्थिक मदद और उन सभी हौसलाअफजाई करने का छोटा-सा प्रयास किया है"

उल्लेखनीय है कि अनुराधा पौडवाल ने कोरोना वारियर्स को डेढ़ लाख रुपये की इस आर्थिक मदद के अलावा, कोरोना वायरस की इस लड़ाई के शुरुआती दौर में मुम्बई के कुछ अस्पतालों को 150 पीपीई किट्स और एक इनक्यूबेटर भी दान स्वरूप दिया था.

अनुराधा पौडवाल 'सूर्योदय फाउंडेशन' नामक एक सामाजिक संगठन भी चलाती हैं, जिसके तहत वे पानी की समस्याओं से जूझ रहे गांवों और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में कार्यरत स्कूलों के उद्धार के लिए भी काम करती हैं. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कोरोनो वॉरियर्स की मदद के लिए उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा महाडिक की सहायता ली है, जिनकी वे तहे-दिल से शुक्रगुजार हैं.

गौरतलब है कि आज अनुराधा पौडवाल के दिवंगत संगीकार पति अरुण पौडवाल का जन्मदिन है. इस खास मौके पर उन्हें याद करते हुए अनुराधा पौडवाल ने कहा कि लॉकडाउन के चलते आज के दिन में अन्य तरह के सामाजिक कार्यों से संबंधित गतिविधियों में लिप्त नहीं कर पाऊंगी और यही वजह है कि उन्होंने छोटे स्तर पर ही सही, आज के दिन कोरोना वॉरियर्स की सहायता करने का फैसला किया.

अनुराधा पौडवाल ने कहा कि हम सभी को इस मुश्किल घड़ी में अपनी जान की परवाह किये बगैर ऐसे तमाम कोरोना वॉरियर्स की हौसलाअफजाई करने और उनकी मदद के लिए आगे आने की जरूरत है.

जाते-जाते अनुराधा पौडवाल ने कोरोना काल में जनता की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों और मरीजों के इलाज में जी जान से जुटे डॉक्टरों पर बढ़ रहे हमलों पर भी अफसोस जताया और कहा कि ऐसा करनेवाले गुनहगारों को कतई बख्शा नहीं जाना चाहिए. लोगों द्वारा सोशल डिस्टांसिंग का पालन नहीं किये जाने पर भी उन्होंने अपनी नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि ऐसे बेपरवाह लोग महज अपनी ही नहीं, दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं.

यहां पढ़ें

'क्रूर सिंह' से लेकर 'मिर्ची सेठ' तक अपने इन किरदारों के जरिए दर्शकों के दिल में उतर गए अखिलेंद्र मिश्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर रिलीज, अक्टूबर की इस तारीख से होगी स्ट्रीमिंग
‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर रिलीज, अक्टूबर की इस तारीख से होगी स्ट्रीमिंग
1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट की कमान कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी? क्यों हैं 50 की उम्र में भी सिंगल?
50 की उम्र में भी सिंगल, 1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट को कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी?
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget