एक्सप्लोरर

शिल्पा शेट्टी को मेरे वीडियोज दिखाते थे राज कुंद्रा : शर्लिन चोपड़ा

एबीपी न्यूज़ बातचीत के दौरान शर्लिन ने ये दावा किया कि राज कुंद्रा ने उनसे एक बार बातों-बातों में कहा था कि उनके बनाए बोल्ड वीडियोज शिल्पा शेट्टी भी देखती हैं और उन्हें काफी पसंद आते हैं.

Pornography Case: पोनोग्राफिक वीडियोज के मामले में इन दिनों जेल में बंद राज कुंद्रा पर अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी कई तरह के इल्जाम लगाये हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए शर्लिन ने बताया कि वे राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राइम के लिए बोल्ड वीडियोज बनाती थीं जिन्हें उनके ही नाम से बने ऐप पर अपलोड किया जाता था. 

एबीपी न्यूज़ बातचीत के दौरान शर्लिन ने ये दावा भी किया कि राज कुंद्रा ने उनसे एक बार बातों-बातों में कहा था कि उनके बनाए बोल्ड वीडियोज शिल्पा शेट्टी भी देखती हैं और उन्हें शर्लिन के वीडियोज काफी पसंद आते हैं. शर्लिन ने कहा, "राज कुंद्रा ने जब मुझे शिल्पा शेट्टी द्वारा मेरे वीडियोज देखने और पसंद किये जाने की बात कही तो मुझे यह सुनकर बेहद अच्छा लगा था."

शर्लिन चोपड़ा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राइम के साथ बोल्ड  वीडियो कंटेट बनाए जाने को लेकर अपने करार को लेकर  विस्तार से बात की. आर्म्सप्राइम के तहत शर्लिन चोपड़ा ऐप को राज कुंद्रा की कंपनी मैनेज किया करती थी जिसके तहत शर्लिन इरोटिक, सेमी न्यूड और न्यूड कंटेट शूट किया करती थीं और ऐसे तमाम वीडियोज ऐप पर अपलोड किए जाते थे.

शर्लिन ने बताया कि कंटेट के प्रजेंटेशन को‌ लेकर वो नाखुश थीं और ऐसे में एक वक्त के बाद वो इस करार से बाहर निकलना चाहती थीं, मगर शर्लिन का कहना है कि राज कुंद्रा ने ऐसा करने से मना किया और उनपर तरह तरह से दबाव बनाया गया था. शर्लिन कहती हैं कि राज कुंद्रा का कहना था कि वे इस करार को नहीं तोड़ना चाहते हैं क्योंकि वे उनके ऐप में काफी इंवेस्ट कर चुके हैं और अगर उन्होंने इस ऐप के वीडियोज को लेकर हुए समझौते को तोड़ा भी तो वो उनके कंटेट को कहीं और इस्तेमाल करेंगे. मगर शर्लिन ने इसे लेकर गहरा ऐतराज जताया था.

शर्लिन ने एबीपी न्यूज को यह जानकारी भी दी कि उन्होंने बिना किसी करार के राज कुंद्रा की एक और कंपनी जेएल स्ट्रीम के लिए भी 3 बोल्ड वीडियोज बनाए थे. शर्लिन बताती है कि ये सभी  वीडियोज इरोटिक किस्म के थे और ऐप विवाद के बाद राज कुंद्रा ने खुद ही उनसे आग्रह करके इस तरह के वीडियोज बनाने के लिए उन्हें मनाया था. शर्लिन दावा करती हैं कि राज कुंद्रा ने बातचीत के दौरान कहा था कि शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी भी इस कंपनी से जुड़ी हुईं हैं. 

शर्लिन ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि जून 2020 में शर्लिन चोपड़ा ऐप को बंद कर दिया गया था, लेकिन फिर उसी साल सितंबर महीने में राज कुंद्रा ने उनसे जेएल स्ट्रीम के लिए कुछ वीडियोज के लिए संपर्क किया था जिसके लिए उन्होंने शर्लिन को काफी मनाया था.

शर्लिन ने दावा किया कि राज कुंद्रा ने बिना करार के बनाए गये इन तीन वीडियोज के पैसे अभी तक उन्हें नहीं दिये हैं और ऐसे में उन्होंने शिल्पा शेट्टी से उनके काम के पैसे दिए जाने की भी अपील की. शर्लिन ने बताया कि राज कुंद्रा ने उन्हें हॉटशॉट्स के लिए कभी वीडियोज बनाने का प्रस्ताव कई बार दिया था मगर उन्होंने कभी भी हॉटशॉट्स के लिए वीडियोज नहीं बनाए.

उल्लेखनीय है कि शर्लिन चोपड़ा ने अप्रैल, 2020 में मुम्बई के जुहू पुलिस स्टोशन में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें राज कुंद्रा द्वारा उनसे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का भी आरोप शर्लिन ने लगाया था. शर्लिन ने इस इल्जाम के बारे में बात करते हुए कहा कि राज कुंद्रा ने इस आरोप वापस लेने के लिए उनपर दबाव बनाया था और इसे लेकर मानहानि का केस करने की बात कही थी जिसके चलते उन्होंने शारीरिक शोषण संबंधी शिकायत उन्होंने वापस ले ली थी.

गौरतलब है कि शुक्रवार के दिन मुम्बई पुलिस के प्रॉपर्टी सेल ने शर्लिन चोपड़ा को राज कुंद्रा मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के दौरान पुलिस ने शर्लिन से राज कुंद्रा के पोर्न वीडियोज के कारोबार, उनकी कंपनी में‌ काम करनेवाले लोगों और उनके काम करने के तौर तरीकों से जुड़े कई सवाल पूछे थे. इस दौरान शर्लिन ने पुलिस को राज कुंद्रा की कंपनी के साथ बोल्ड वीडियोज बनाने के अपने करार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी दिखाई थी.

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget