एक्सप्लोरर

Drugs Case : शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत को मिली बेल, ड्रग्स लेने का लगा था आरोप

siddhanth kapoor: सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अब उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया है.

Siddhanth Kapoor get bail: शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) को बेंगलुरु में ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. रविवार देर रात बेंगलुरु के एक होटल में पुलिस ने रेड मारी थी जहां पार्टी में सिद्धांत के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था. उनका ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव आया था. अब सिद्धांत को इस केस में जमानत मिल गई है. सिद्धांत के साथ चार लोगों को जमानत दी गई है.

डीसीपी ईस्ट बेंगलुरु भीमाशंकर गुलेड ने जानकारी दी है कि सिद्धांत कपूर और चार लोगों को स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया है. जब उन्हें बुलाया जाएगा तो उन्हें पुलिस स्टेशन आना होगा.

पुलिस उपायुक्त डॉ. भीमाशंकर एस गुलेड ने बताया, इसकी पुष्टि हुई है कि बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने मादक पदार्थ लिए. उनके खून की जांच रिपोर्ट में मादक पदार्थ लिए जाने की बात सामने आयी है. उन्हें उल्सूर थाने लाया गया है.

पॉश होटल में हो रही थी रेव पार्टी
पुलिस ने बताया कि रविवार रात को एमजी रोड पर एक पॉश होटल में रेव पार्टी चल रही थी, तभी पुलिस के एक दल ने वहां छापा मारा. जहां से सिद्धांत कपूर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस पार्टी में करीब 35 लोग थे. सिद्धांत भी इस पार्टी में शामिल हुए थे. जब सभी का मेडिकल टेस्ट करवाया तो सिद्धांत समेत पांच लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया था.

पुलिस ने पार्टी से सात ‘एक्स्टेसी’ गोलियां और मारिजुआना का एक पैकेट भी बरामद किया. आरोपियों पर स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ कानून की धारा 22ए, 22बी और 27बी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत की गुत्थी अब भी है अनसुलझी, कभी पढ़ाई छोड़ फिल्मों में आए थे एक्टर

Dia Mirza Biography: एक्टर हमेशा एक्टर ही होता है, प्रोड्यूसर के कंधों पर होता है जिम्मेदारियों का बोझ- दीया मिर्ज़ा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा क्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा क्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget