एक्सप्लोरर

शादी के सवाल पर बोलीं ऋचा चड्ढा- जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं, जानिए आखिर क्यों

क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘शकीला’ की एक्ट्रेस ऋचा चड्डा ने बताई अपनी शादी की सच्चाई. ऋचा ने कहा कि हम सरकार के बनाए नियमों का पालन करते हैं. इसलिए जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं

इस साल अचानक पूरी दुनिया में आई कोरोना महामारी ने सभी लोगों की जिंदगी को बदलकर रख दिया है. फिर चाहे वो बॉलीवुड स्टार हो या आम आदमी. हर किसी के लिए साल 2020 एक बुरे सपने की तरह रहा है. लेकिन अब कोरोना के साथ लोगों ने जीना सीख लिया है. वहीं बात करें बॉलीवुड की तो आजकल बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है. इस साल कई बड़े स्टार्स ने शादी की है. और इसी बीच खबर ये भी सामने आ रही है कि फिल्म ‘शकीला’ की एक्ट्रेस ऋचा चड्डा भी बॉलीवुड एक्टर अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है.

पिछले साल भी की थी शादी की प्लानिंग

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में शादी को लेकर बात करते हुए ऋचा ने कई बड़ें खुलासे किए है. शादी के सवाल पर ऋचा ने कहा, ''अभी हम शादी कैसे कर सकते हैं, क्योंकि सरकार ने भी यहीं कहा है कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं, तो कोई रिस्क नहीं ले सकते. ऋचा ने ये भी बताया कि, उन्होंने पिछले साल भी शादी की बहुत प्लानिंग की थी, लेकिन फिर भी शादी नहीं हो पाई. वहीं ऋचा ने ये साफ कर दिया कि जब तक ट्रेवलिंग से रोक नहीं हट जाती, वो शादी नहीं करने वाली है.क्योंकि उनके कई रिश्तेदार विदेश से भी आने वाले हैं.''

View this post on Instagram
 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

फिल्म शकीला’ क्रिसमस पर होगी रिलीज

बता दें कि ऋचा की आने वाली फिल्म ‘शकीला’ इस महीने क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है. इसमें ऋचा साउथ इंडियन फिल्मों की एडल्ड स्टार शकीला का रोल निभा रही है. वहीं इंटरव्यू में फिल्म की बात करते हुए उन्होंने कहा कि, वैसे तो हमारी ये फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज होने वाली थी.लेकिन अब मैं खुश हूं कि ये साल के आखिर में रिलीज की जा रही है. ऋचा की इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. ऋचा ने ये भी बताया कि वो फिल्म को लेकर काफी नर्वस भी है, क्योंकि कोरोना की दहशत के बीच ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है.

डर्टी पिक्चरकी तुलना पर ऋचा ने दिया ये जवाब

वहीं उनकी फिल्म को विद्या बालन की फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ से कम्पेयर किए जाने पर उन्होंने कहा कि  शकीला की कहानी सिल्क स्मिता से बहुत जुड़ी है, क्योंकि उन्होंने कई बार फिल्मों में सिल्क की बॉडी डबल का रोल किया था. वहीं ऋचा ने  ‘डर्टी पिक्चर’ का एक सीन याद दिलाते हुए बताया कि फिल्म के उस सीन में सिल्क की जगह एक नई एक्ट्रेस को चांटा लगता है, तो वो चांटा खाने वाली एक्ट्रेस शकीला ही थीं.और जब सिल्क स्मिता की अचानक मौत हो गई थी तो उसकी जगह शकीला ने ही ली थी जिसका उसे काफी फायदा भी मिला था.

ये भी पढ़ें-

VIDEO: शादी की मिठाई मांगने पर ऐसा था गौहर खान का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #GaZa

'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रश्मिका मंदाना

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ
'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget