एक्सप्लोरर

कोरोना पॉजिटिव सतीश कौशिक की हालत बिगड़ी, घर में क्वारंटीन के बाद हुए अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक चार दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. इसके बाद उन्होंने घर में क्वारंटीन रहने का फैसला किया. लेकिन दो दिन बाद थोड़ी हालात बिगड़ने पर उन्होंने खुद को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाने का फैसला किया.

बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक ने पिछले हफ्ते अपने फैंस को बताया कि वह कोराना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उनकी कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह आइसोलेशन में चले गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर उन लोगों को भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं.

सतीश कौशिक घर में क्वारंटीन रहने के बाद डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के चलते सतीश कौशिक को थोड़ी परेशानी हो रही थी. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी. वह अब मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं और अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं.

लेने वाले कोविड -19 वैक्सीन

इस रिपोर्ट पर सतीश कौशिक के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि अभिनेता अब कोरोना वैक्सीन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "सतीश जी कोविड-19 वैक्सीन लेने की योजना बना रहे थे, हालांकि जब उन्हें कुछ कमजोरी का अनुभव होने के बाद टेस्ट किया गया, तो उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई. उन्होंने दो दिनों के लिए घर में क्वारंटीन रहने का फैसला किया था.."

अस्पताल में भर्ती

प्रवक्ता ने आगे कहा,"लेकिन उन्होंने उचित चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती होने का फैसला किया वह अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए आभारी हैं जो उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. उनकी हालात में सुधार हो रहा है. "

यहां देखिए सतीश कौशिक का ट्वीट-

संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील

बता दें कि सतीश कौशिक ने चार दिन पहले यानी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'कृपया ध्यान दें !! मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से टेस्ट करवाने का अनुरोध करता हूं. मैं घर से बाहर हूं. आपका प्यार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद बना रहे. धन्यवाद."

ये भी पढ़ें-

निया शर्मा ने 'Twisted' में ईशा शर्मा के साथ किया था Lesbian kiss, अब लड़कों को किस करने को लेकर कही ये बड़ी बात

Sagar Sarhadi Death: दिग्गज फिल्म मेकर सागर सरहदी का निधन

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget