एक्सप्लोरर

फिर होगा दंगल: Sam Bahadur में Vicky Kaushal के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी Fatima Sana Shaikh और Sanya Malhotra

दंगल गर्ल्स वापस आ गई हैं और इस बार आने वाली फिल्म सैम बहादुर में बहनों के रूप में नहीं बल्कि बेहद महत्वपूर्ण किरदारों के रूप में नज़र आने वाली हैं.

Sanya Malhotra And Fatima Sana Shaikh To Join Vicky Kaushal in Sam Bahadur: बहुत जल्द विक्की कौशल फिल्म 'सैम बहादुर' में नज़र आएंगे. यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम होर्मसजी फ्रामजी जमशेदजी मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है, जिन्हें सैम मानेकशॉ और सैम बहादुर के नाम से जाना जाता है. अब, फिल्म के बाकी कलाकारों का खुलासा भी हो चुका है. इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा ​​​​और फातिमा सना शेख भी शामिल हो गई हैं. जहां सान्या मल्होत्रा ​​सिल्लू मानेकशॉ की भूमिका निभाएंगी, वहीं फील्ड मार्शल सैम बहादुर की पत्नी फातिमा सना शेख पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी. यह घोषणा फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार के जन्मदिन के मौके पर की गई है. वहीं, हाल ही में विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'यह हमारे लिए एक बहुत ही खास दिन है क्योंकि हम अपनी निर्देशक मेघना गुलज़ार का जन्मदिन मना रहे हैं और सान्या मल्होत्रा ​​​​का सिलू मानेकशॉ और फातिमा सना शेख को श्रीमती के रूप में स्वागत करते हैं'. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

तस्वीर में विक्की कौशल मेघना गुलजार और उनके साथ बैठी फातिमा और सान्या नज़र आ रही हैं. यही पोस्ट प्रोडक्शन हाउस RSVP Movies ने भी शेयर किया था. उसी तस्वीर को साझा करते हुए सान्या मल्होत्रा ​​ने लिखा, 'हर सफल पुरुष के पीछे एक मजबूत स्वतंत्र महिला होती है जो उसके सभी प्रयासों में उसका साथ देती है. यह बहुत सम्मान के साथ है कि मुझे भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू मानेकशॉ की भूमिका निभाने का मौका मिला है. मेघना मैम, विक्की, फातिमा और आरएसवीपी फिल्म्स के साथ इस यात्रा को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकती.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanya Malhotra💥 (@sanyamalhotra_)

फातिमा सना शेख ने एक पोस्ट में फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, 'एक महिला जो साहस, शक्ति और गरिमा को परिभाषित करती है! यह बहुत गर्व की बात है कि मैं भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री की भूमिका को दर्शाने के लिए 'सैम बहादुर' की टीम में शामिल हो रही हूं. इंदिरा गांधी. मेघना मैम, विक्की, सान्या और आरएसवीपी मूवीज के साथ इस यात्रा की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं.' आपको बता दें कि दिवंगत सैम मानेकशॉ फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी थे. वह भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष थे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान साल 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय सेना की कमान संभाली थी. इस साल अप्रैल में फील्ड मार्शल की जयंती पर इस फिल्म के नाम की घोषणा 'सैम बहादुर' के रूप में की गई थी. 

यह भी पढ़ेंः

जब Kangana Ranaut ने Shahid Kapoor के साथ किस को बताया Disgusting, एक्टर ने यूं दिया करारा जवाब

Untold Story: Malaika Arora और Arbaaz Khan के लाडले बेटे Arhaan Khan ने की थीं Salman Khan की 'पिटाई'? भाईजान ने खुद बताया था किस्सा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget