एक्सप्लोरर

Kundali Bhagya: संजय गगनानी ने एक बार फिर अपने नए अवतार से सबको दिया सरप्राइज़!

Kundali Bhagya: सीरियल कुंडली भाग्य में संजय गगनानी का नया अवतार फैंस को देखने को मिला है. जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है.

Kundali Bhagya: ज़ी टीवी का टॉप-रेटेड शो ‘कुंडली भाग्य‘ (Kundali Bhagya) अपनी शुरुआत से ही दर्शकों को कई दिलचस्प मोड़ दिखा रहा है. पिछले कुछ महीनों से करण (धीरज धूपर) और प्रीता (श्रद्धा आर्या) की जिंदगी में लगातार मच रही हलचल ने दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा है. हाल के एपिसोड्स में हमने देखा कि पृथ्वी (संजय गगनानी) करण की सगाई नताशा (रिशिका नाग) से कराने की योजना बनाता है. हालांकि सृष्टि (अंजुम फकीह) एंड मौके पर आकर पृथ्वी की शातिर योजना पर पानी फेर देती है. पृथ्वी यह पता लगाने की कोशिश करता है कि आखिर पुलिस ने नताशा को गिरफ्तार क्यों किया और इसलिए वो एक दिलचस्प अवतार लेकर सभी को चौंका देता है.

जहां संजय, कुंडली भाग्य में अलग-अलग अवतार में नजर आ चुके हैं, वहीं इस बार वो एक महिला के रोल में नजर आएंगे. लाल साड़ी और विग पहनकर अपने माथे पर एक बड़ी-सी बिंदी लगाए संजय गगनानी फिल्म ‘लक्ष्मी’के अक्षय कुमार वाले किरदार से काफी मिलते-जुलते नजर आए. दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को भी बहुत पसंद किया. संजय न सिर्फ एक मैच्योर महिला की तरह नजर आए, बल्कि उन्होंने इस अवतार में बखूबी अभिनय भी किया. असल में एक महिला की बारीकियों को सही तरीके से दिखाने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी पूनम प्रीत से भी मदद ली.

किरदार के बारे में कही ये बात
संजय गगनानी बताते हैं, ''मैंने कुंडली भाग्य में बहुत-से वेश बदले हैं लेकिन यह बिल्कुल अलग और चैलेंजिंग था. मैंने पहले भी एक महिला का अवतार अपनाया है, लेकिन इस नए किरदार का व्यवहार और उसके गुण बिल्कुल अलग थे. इस सीक्वेंस की शूटिंग की शुरुआत में मैं काफी कम्फर्टेबल था, लेकिन फिर मैंने साड़ी पहनकर सीक्वेंस करने से जुड़ी मुश्किलों के बारे में समझा. मुझे कुछ एक्शन सीन्स परफॉर्म करने थे और यह पूरा सीक्वेंस दो दिनों तक चला. मैं वाकई नहीं जानता कि आखिर महिलाएं भारी-भरकम साड़ी पहनकर सारा दिन शूटिंग कैसे कर पाती हैं. इसके अलावा मैं उन मर्दों को भी सलाम करता हूं, जो एक्शन शोज़ और कॉमेडी शोज़ में महिलाओं की तरह ड्रेसअप होकर शूटिंग करते हैं और बहुत बढ़िया तरीके से परफॉर्म भी करते हैं. इस रोल की तैयारी के लिए मैंने कई ऐसी फिल्में देखी हैं, जिनमें सशक्त महिला किरदार हैं. मैंने पुरुष अभिनेताओं को भी महिलाओं के रोल निभाते देखा है. यहां तक कि मैंने इसकी बारीकियों को सही तरीके से प्रस्तुत करने के लिए अपनी पत्नी पूनम प्रीत से भी मदद ली. इस एक्ट के लिए दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया और मुझे उम्मीद है कि वो इसी तरह सारी जिंदगी मुझे सपोर्ट करते रहेंगे.''

जहां हम सभी को संजय गगनानी का नया अवतार बहुत पसंद आया, वहीं कुंडली भाग्य के आने वाले एपिसोड में हम करण और प्रीता की लव स्टोरी में एक बड़ा ट्विस्ट देखेंगे.  आगे क्या होगा? जानने के लिए देखिए कुंडली भाग्य, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर.

ये भी पढ़ें: क्या Anusha Dandekar बन गई हैं मां! बेबी संग तस्वीरें शेयर कर खुद को कहा 'मम्मी'

Shabana Azmi ने किया मदरहुड पर बेस्ड 'द ओल्डेस्ट लव स्टोरी ' बुक का लॉन्च, मां शौकत आज़मी के बारे में बताया एक जबरदस्त किस्सा!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, जानें 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं आ रहे हैं
सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं आ रहे हैं
Batwara 1947 Trailer: 'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
'धमाल 4' ने फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दी मात, ये रिकॉर्ड भी बनाया, जानें- टोटल कलेक्शन
'धमाल 4' ने फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दी मात, जानें- 17 दिनों की कमाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget