एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में संजय दत्त ने नहीं लिया फिल्मों से ब्रेक, आने वाले प्रोजेक्ट्स की यूं कर रहे हैं तैयारी

लॉकडाउन में संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं. लॉकडाउन में भी उन्होंने अपने काम से पूरी तरह से ब्रेक नहीं लिया है.

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का मानना है कि यह आराम फरमाने और खुद का विकास करने के लिए एक बेहतर वक्त है, लेकिन जारी इस लॉकडाउन में भी उन्होंने अपने काम से पूरी तरह से ब्रेक नहीं लिया है. उनका कहना है कि वह फिलहाल कुछ बेहद ही बेहतरीन स्क्रिप्ट्स को पढ़ने का आनंद ले रहे हैं.

संजय आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2019 में आई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे. लॉकडाउन के बाद 'सड़क 2' सहित उनकी और भी कई परियोजनाएं रिलीज होने की कतार में है.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी नई स्क्रिप्ट को फिलहाल पढ़ने में व्यस्त हैं? इस पर अभिनेता ने बताया, "मेरे पास फिलहाल कई स्क्रिप्ट्स हैं, जिन्हें मैं इस वक्त पढ़ रहा हूं. इस लॉकडाउन के चलते कई तारीखों में परिवर्तन आए हैं, जिन फिल्मों की शूटिंग होनी थी, उन्हें भी टाल दिया गया है. कई परियोजनाओं पर बात चल रही है. मेरे पास कुछ बेहद ही बेहतरीन स्क्रिप्ट्स हैं, मैं उन्हें पढ़ रहा हूं और मुझे काफी अच्छा भी लग रहा है, लेकिन एक बार सब कुछ ठीक हो जाने के बाद ही मैं इनके बारे में बता पाऊंगा."

संजय वर्तमान समय में इस खाली वक्त का उपयोग खुद का विकास करने में भी कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "जब हम सेट पर होते हैं, तो हम लगातार काम करते रहते हैं. ऐसे में मुझे लगता है कि और भी ज्यादा बेहतर काम करने के लिए शरीर को आराम की आवश्यकता होती है. इसलिए मेरा मानना है कि यह वक्त अपना विकास करने के साथ-साथ आराम फरमाने के लिए भी बेहतर है. मैं वर्चुअली अपने बच्चों के साथ संपर्क में हूं क्योंकि उन्हें देखकर मुझे अच्छा लगता है और मैं पूरे दिन खुद को उजार्वान महसूस करता हूं. मैं अपने किरदारों के लिए तैयारी करने के माध्यम से कलात्मक गतिविधियों संग भी जुड़ा हूं. मैं शारीरिक कसरत भी कर रहा हूं, ताकि अपने किरदारों में कुछ हद तक ढल सकूं."

संजय की पत्नी मान्यता और उनके दोनों बच्चे लॉकडाउन से पहले ही दुबई चले गए थे और फिलहाल वहीं रह रहे हैं, ऐसे में संजय वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे लगातार संपर्क में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Video: नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में भावुक हुईं पत्नी नीलकांति, नम आंखों से दी आखिरी विदाई
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में टूटीं पत्नी नीलकांति, नम आंखों से दी आखिरी विदाई, देखें वीडियो
'दृश्यम 3' का 7वें दिन कहर, 'मिर्जापुर द मूवी' का कर दिया सफाया, बनाए साल 2026 के इतने बड़े दो रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' का 7वें दिन कहर, 'मिर्जापुर द मूवी' का कर दिया सफाया, जानें- कलेक्शन
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget