एक्सप्लोरर

संजय दत्त के खास दोस्त राज बंसल का दावा: कैंसर से मुक्त हुए संजू बाबा

पिछले चार दशकों से संजय दत्त के घनिष्ठ मित्र और फिल्म डिस्ट्रिब्यूशन के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम रहे राज बंसल ने जयपुर से एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए दावा किया है कि संजय दत्त अब पूरी तरह से कैंसर फ्री हो गये हैं.

मुम्बई: अगस्त महीने में खबर आई थी कि संजय दत्त फेफड़ों के एडवांस्ड स्टेज के कैंसर का शिकार हो गये हैं. इसके बाद संजय दत्त कई बार मुम्बई के लीलावती और कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में इलाज के लिए देखे गये थे. लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक संजय दत्त अब पूरी तरह से कैंसर से मुक्त हो गये हैं.
पिछले चार दशकों से संजय दत्त के घनिष्ठ मित्र और फिल्म डिस्ट्रिब्यूशन के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम रहे राज बंसल ने जयपुर से एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए दावा किया है कि संजय दत्त अब पूरी तरह से कैंसर फ्री हो गये हैं.
राज बंसल ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "संजय दत्त कल (सोमवार को) मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपना PET स्कैन कराने गये थे. डॉक्टरों ने चेक-अप के बाद बताया कि वे कैंसर से मुक्त हैं. PET स्कैन टेस्ट दुनियाभर में कैंसर की जांच का सबसे प्रामाणिक टेस्ट माना जाता है."
राज बंसल ने एबीपी न्यूज़ से आगे कहा, "अस्पताल में टेस्ट के बाद मेरी संजय दत्त से फोन पर बात हुई थी. मुझे यह खबर देते हुए संजय दत्त काफी खुश लग रहे थे." संजय ने  बातचीत में क्या कुछ कहा? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर राज बंसल ने कहा, "संजय ने डॉक्टर के हवाले से खुद के कैंसर मुक्त होने की खबर देते हुए मुझसे कहा कि मैं बेहद खुश हूं और जल्द ही अपनी बची हुई तमाम अधूरी फिल्मों की शूटिंश पूरी करूंगा. संजय ने मुझसे कि पहले वो 'केजीएफ' की शूटिंग पूरी करेंगे, फिर 'शमशेरा' की शूटिंग करेंगे, इसके बाद  'पृथ्वीराज चौहान' की शूटिंग और फिर 'भुज' की शूटिंग खत्म करेंगे."
उल्लेखनीय है कि एबीपी न्यूज़ ने इस खबर की पुष्टि करने‌ के लिए संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त, संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त, संजय दत्त की टीम और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से भी संपर्क करने की कोशिश की,‌ लेकिन खबर लिखे जाने तक इनमें से किसी ने भी अपनी ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
'जेलर 2' ने पहले दिन तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की हाईएस्ट ओपनर
'जेलर 2' ने पहले दिन तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की हाईएस्ट ओपनर
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget