एक्सप्लोरर

Payal Rohatgi: पायल की गिरफ्तारी पर फूटा संग्राम सिंह का गुस्सा, बोले- पैसे देकर पायल को गिरफ्तार करवाया

अभिनेत्री पायल रोहतगी को सोसाइटी के चेयरमैन के साथ अभद्रता के आरोप में अहमदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी के बाद पहलवान संग्राम सिंह का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने सोसाइटी वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सोसाइटी वालों ने पुलिस को पैसा दे रखा है जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर उनके पार्टनर और पहलवान संग्राम सिंह आग बबूला हैं. संग्राम सिंह (Sangram Singh) को जैसे ही पायल (Payal Rohatgi) के गिरफ्तार होने की खबर मिली वह मुंबई से अहमदाबाद पहुंच गए और अब उनका कहना है कि सोसाइटी वालों ने पहले ही पुलिसवालों को पैसे दे रखे थे शायद. पायल को शुक्रवार को अहमदाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया.

एक्ट्रेस पर सोसाइटी के चेयरमैन के साथ गाली-गलौज करने का आरोप है. पायल रोहतगी (Payal Rohatgi Arrested) पर यह भी आरोप है कि उन्होंने सोसाइटी के अन्य लोगों के साथ भी गलत व्यवहार किया और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी. जिसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की खबर पर उनके पार्टनर और एथलीट संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने भी प्रतिक्रिया दी है. 

सोसाइटी के लोग शुरू से बदतमीजी करते हैं

संग्राम सिंह ने कहा- पायल जब से सोसाइटी में फ्लैट खरीदा है, तब से सोसाइटी के लोगों का दखलअंदाज जारी है. पायल जब इंटरव्यू के लिए किसी को घर पर बुलाती है तो सोसाइटी के लोग इस पर रोक लगाते हैं. अब सोसाइटी वालों ने पायल से पांच लाख का फंड मांगा है.

पायल जब सोसाइटी की मीटिंग अटेंड करने पहुंचीं तो सोसाइटी के लोगों ने पहले ही पुलिस को बुला रखी थी. शायद उन्होंने पुलिसवालों को पैसे दे रखे थे. इसलिए पायल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जब पायल बोलने गईं, तो उन्हें रोक दिया गया.  

सोसाइटी वाले पुलिस को जेब में रखते हैं

संग्राम सिंह ने एक टीवी चैनल से बात करते उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन सहित पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. संग्राम सिंह का कहना है कि पायल रोहतगी ने पांच साल पहले उस सोसाइटी में फ्लैट खरीदा था, लेकिन सोसाइटी के लोगों को उनके वहां रहने से दिक्कत थी. 'पायल ने चेयरमैन की बदतमीजी वाला वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डाला था, जो बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया. चेयरमैन बोलते हैं कि वह पुलिस को जेब में रखते हैं.

संग्राम का कहना है कि जब सुबह पायल योगा कर रही थीं, तभी पुलिसवाले आए और बंदूक की नोंक पर उन्हें ले गए. उनके साथ बदतमीजी की गई. महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें थप्पड़ भी मारा है. मैं खुद भी पुलिस फोर्स का हिस्सा रहा हूं, ऐसे किसी को गिरफ्तार नहीं किया जाता. पुलिस का कहना है कि वह पायल को इसी शर्त पर जमानत देंगे, अगर वह नोटिस पर साइन कर देती हैं. उन्हें फिजिकली और मेंटली टॉचर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Inside Photos: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की लॉस एंजलिस के अपने घर की खूबसूरत तस्वीर, इंटरनेट पर वायरल रॉयल लुक 

It's Costly: फैशन क्वीन सोनम कपूर ने अपने बर्थडे डिनर के लिए के लिए पहनी थी चार लाख की ड्रेस 

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget