एक्सप्लोरर

हिरण शिकार मामला: सलमान खान की याचिका स्वीकार, 16 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख अब 16 जनवरी निर्धारित की है. उनके वकील हस्तीमल सारस्वत ने यह जानकारी दी.

जयपुर: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मंगलवार को काला हिरण शिकार (ब्लैकबक हंटिंग) और आर्म्स एक्ट मामले में अदालत में उपस्थिति दर्ज करने से छूट दे दी गई. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख अब 16 जनवरी तय की है. उनके वकील हस्तीमल सारस्वत ने इस बात की जानकादी दी. सलमान खान को मंगलवार को जिला और सत्र जिला न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल की अदालत में सुनवाई के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी. लेकिन सलमान के अधिवक्ता ने उन्हें देश में लगातार फैल रहे कोविड-19 संक्रमण की दलील देते हुए अदालत में उपस्थित होने से छूट देने के लिए एक आवेदन प्रस्तुत किया. अदालत ने सलमान खान के इस आवेदन को स्वीकार कर लिया.

अब, इस मामले पर अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी और अदालत ने उस दिन सलमान को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है. सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने उनकी अनुपस्थिति के कारणों को बताते हुए अदालत में एक आवेदन प्रस्तुत किया. अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि सलमान मुंबई में रहते हैं और चूंकि कोविड-19 का प्रसार मुंबई और जोधपुर में काफी अधिक है, इसलिए उनका जोधपुर आना खतरे से खाली नहीं है. इसलिए, प्रतिवादी को सुनवाई में भाग लेने से छूट दी जानी चाहिए.

अदालत ने सलमान की याचिका को स्वीकार कर लिया, हालांकि, इसने 16 जनवरी को सुनवाई की अगली तारीख तय की और सलमान को उक्त तारीख को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया.

जोधपुर में जिला एवं सत्र न्यायालय सलमान खान की उस अपील पर सुनवाई कर रहा है, जो उन्होंने अप्रैल 2018 में अवैध शिकार मामले में सुनाई गई पांच साल की सजा के खिलाफ दायर की है. साथ ही, राज्य सरकार ने सलमान को शस्त्र अधिनियम मामले में बरी करने के फैसले को चुनौती दी है. मंगलवार को इन दोनों मामलों की सुनवाई होनी थी.

बता दें कि साल 1998 में बड़जात्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कांकाणी लूणी क्षेत्र में चल रही थी. उस दौरान मध्य रात्रि के समय सलमान खान सहित अन्य फिल्मी हस्तियों ने मिलकर जोधपुर से 40 किलोमीटर दूर कांकाणी की सरहद पर दो काले हिरणों का शिकार किया. लोनी थाने में मामला दर्ज हुआ और 20 साल तक सुनवाई चली. फिर इस केस पर फैसला 5 अप्रैल 2018 को सुनाया गया, जिसमें सलमान खान को अदालत ने हिरण शिकार का दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई और सह-अभियुक्तों को बरी किया गया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेड्डी' विवाद को छोड़ आगे बढ़ीं जाह्नवी कपूर, साइन की नई फिल्म, पहली बार इस डायरेक्टर संग करेंगी काम
'पेड्डी' विवाद के बाद जाह्नवी कपूर ने साइन की नई फिल्म, पहली बार इस डायरेक्टर संग करेंगी काम
350 करोड़ी 'पेद्दी' के बाद राम चरण की अगली फिल्म RC17 पर आई सबसे बड़ी खबर, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?
राम चरण की अगली फिल्म RC17 पर आई सबसे बड़ी खबर, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 5 बजे तक 26 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 5 बजे तक 26 करोड़ के हुई पार
काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, सामाजिक मुद्दों से रूबरू कराएगी फिल्म
काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, सामाजिक मुद्दों से रूबरू कराएगी फिल्म

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget