एक्सप्लोरर

सलमान के भाई सोहेल खान ने किया डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर मानहानि का केस

सोहेल के भाई अरबाज खान ने एबीपी न्यूज़ से अभिनव कश्यप के खिलाफ मुकदमा दायर करने की बात की पुष्टि की है.

मुम्बई: साल 2010 में रिलीज हुई सलमान खान स्टारर और अरबाज खान द्वारा प्रोड्यूस की फिल्न 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फिल्मी करियर को बर्बाद करने और उन्हें मानिसक रूप से परेशान करने का इल्जाम लगाया था. अब एबीपी न्यूज़ को इस बात की जानकारी मिली है कि इन आरोपों के चलते सोहेल खान ने अभिनव कश्यप के खिलाफ एक मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

इस खबर की पुष्टि के लिए जब एबीपी न्यूज़ ने सोहेल खान से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन जब हमने सोहेल के भाई और अभिनव के आरोपों का एक और शिकार बने अरबाज खान से बात की, तो उन्होंने सोहेल द्वारा मुकदमा दायर करने की पुष्टि की.

अरबाज ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हमने पहले ही कह चुके थे कि हम अभि‌नव के खिलाफ कानूनी रास्ता अख्तियार करने जा रहे हैं. अब सोहेल ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर दिया है." अभिनव के आरोपों से आहत नजर आ रहे अरबाज ने कहा, "अभिनव की ओर से लगाये जा रहे तमाम आरोप बेबुनियाद हैं, इनमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है. उनके तमाम इल्जामों का मकसद मेरी, सलमान की, सोहेल की, पापा सलीम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना है. इसी मानहानि की वजह है कि हमें इस तरह का कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है."

अभिनव के इल्जामों पर जब एबीपी न्यूज़ ने बुधवार को सलीम खान से प्रतिक्रिया मांगी थी, तो उन्होंने कहा था, "अपनी असफलता का ठीकरा दूसरे पर फोड़ना कहां तक जायज है? क्या हमारे पास इतनी ताकत है कि हम किसी भी फिल्म को फ्लॉप करवा सकते हैं? ऐसे लोगों को कतई बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए. मुझे लग रहा है कि इस तरह के इल्जामों की वजह से मैं इस वक्त कटघरे में खड़ा हूं. अभिनव द्वारा पहले दिये गये इंटरव्यू से सबकुछ साफ हो जाता है. ये सब पागलपन की बातें हैं... हमने उन्हें 'दबंग 2' ऑफर की थी, उन्होंने करने से मना की, बात वहीं खत्म हो जाती है. मैंने अपने करियर के अंदर 40 फिल्में लिखीं हैं, मगर इल्जामों की फेहरिस्त में अभिनव ने मेरा नाम भी डाल दिया है. ऐसा करने से पहले उसे थोड़ी शर्म आनी चाहिए थी".

उल्लेखनीय है कि एबीपी न्यूज़ ने अभिनव कश्यप का पक्ष जानने की कोशिश की, तो उन्होंने इस बार में बात करने से साफ मना कर दिया.

गौरतलब है कि अभिनव कश्यप ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए खान परिवार को कटघरे में खड़ा करते हुए लिखा था कि उन्होंने 'दबंग 2' को इसीलिए डायरेक करने से मना कर दिया था कि क्योंकि अरबाज खान और सोहेल खान अपने परिवार के सहयोग से उनके करियर को नियंत्रित करना चाहते थे. अभिनव ने यह भी लिखा कि 'दबंग 2' के लिए मना करने के बाद खान भाईयों ने उनके दो फिल्म प्रोजेक्ट्स में अडंगा लगाया था और ऐसे में रिलायंस की मदद से वे 'बेशरम' बनाने व रिलीज करने‌ में कामयाब हो पाए थे. अभिनव का यह भी इल्जाम है कि 'बेशरम' की रिलीज से पहले भी एक नकारात्मक अभियान चलाया गया था. अभिनव का कहना है कि इसके कई सालों बाद तक उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिशें होती रहीं, उन्हें मौत की और परिवार की महिला सदस्यों को रेप धमकियां भी मिलती रहीं.

अभिनव कश्यप ने लिखा कि 10 साल बाद उन्हें इस बाद आखिरकार अच्छी तरह से एहसास हो गया है कि आखिर उनके दुश्मन कौन हैं और वो हैं सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान. अभिनव ने खान परिवार पर अंडरवर्ल्ड और राजनीतिक मदद से बॉलीवुड में लोगों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया. अभिनव का इल्जाम है कि खान परिवार द्वारा लगातार उ‌नके‌ पीछे पड़े रहने के चलते 2017 में दबाव में उनकी पत्नी से उनका तलाक हो गया था और उनका परिवार बिखर गया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday BO Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'धमाल 4', 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का बुरा हाल, जानें- कलेक्शन
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'धमाल 4', 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का बुरा हाल, जानें कलेक्शन
Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंजवॉच
ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंजवॉच
Welcome To The Jungle Box Office: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget