एक्सप्लोरर

आखिर क्यों सबके सामने रो पड़ीं सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह?

भावुक डेजी के मुंह से अपनी तारीफ में कही गईं बातों को सुनकर कोरियोग्राफर शबीना भी भावुक हो गईं और वो मंच पर कुछ बोलने के लिए संघर्ष कर रहीं डेजी को सांत्वना देतीं नजर आईं.

मुम्बई: साल 2014 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'जय हो' में बतौर हीरोइन डेब्यू करनेवाली अभिनेत्री डेजी शाह हाल ही में जब एक इवेंट में शामिल हुईं तो वो बेहद जज्बाती हो गईं और वो सरेआम मंच पर ही रोने लगीं.

दरअसल ये खास मौका था मुम्बई के एक पांच सितारा होटल में आयोजित डांस से जुड़े एक कार्यक्रम का जिसे जानी-मानी कोरियोग्राफर शबीना खान ने 'रिएलिटी इन रिएलिटी' नामक अपनी नई पहल को लॉन्च करने के लिए आयोजित किया था. डांस के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को मौका देने से जुड़े इस कार्यक्रम में विशेष मेहमान बनकर पहुंचीं डेजी शाह को जब मंच पर बुलाकार कुछ कहने के लिए माइक दिया गया तो ऐसे में वो अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाईं और बोलते-बोलते रो पड़ीं.

आखिर क्यों सबके सामने रो पड़ीं सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह?

2014 में बॉलीवुड में हीरोइन के तौर पर डेब्यू करने से पहले डेजी शाह एक बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थीं और उनकी मेंटॉर व कोरियोग्राफर शबीना खान मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के असिस्टेंट थीं. उस दौरान डेजी एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शबीना के ग्रुप से जुड़ीं हुईं थीं. दो दशक पुरानी इस बात को याद करते हुए डेजी मंच पर भावुक हो गईं और अपने आंसुओं को काबू में करने‌ की कोशिश करते हुए डेजी ने कहा कि अगर उनकी जिंदगी में शबीना नहीं होंती और उस वक्त सख्ती से पेश आकर उन्हें कड़ी मेहनत कराते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित नहीं करतीं तो आज वो इस मकाम पर नहीं पहुंच पातीं.

आखिर क्यों सबके सामने रो पड़ीं सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह?

भावुक डेजी के मुंह से अपनी तारीफ में कही गईं इन बातों को सुनकर कोरियोग्राफर शबीना भी भावुक हो गईं और वो मंच पर कुछ बोलने के लिए संघर्ष कर रहीं डेजी को सांत्वना देतीं नजर आईं.

इस इवेंट के बाद एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बात करते हुए डेजी शाह ने कहा, "मंच पर इस तरह से मेरा भावुक हो जाना लाजिमी था क्योंकि एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर मैंने जो कुछ सीखा है, वो शबीना से ही सीखा है. एक डांसर के रूप में पर शबीना ने मुझे हमेशा से ही और बेहतर व और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. ऐसे में शबीना की मेरी ज़िंदगी में एक खास जगह है और वो हमेशा रहेगी." आखिर क्यों सबके सामने रो पड़ीं सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह?

इस मौके पर शबीना ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर डेजी मेरी सबसे फेवरिट डांसर हुआ करती थी और मैं हमेशा इसके पीछे पड़ी रहा करती थी क्योंकि उस वक्त मुझे डेजी की डांस करने की क्षमताओं के बारे में अच्छी तरह से पता था." डांस को लेकर अपनी नई पहल के बारे में शबीना ने कहा, "रिएलिटी इन रिएलिटी का मकसद प्रतिभाशाली डांसरों को एक ठोस मंच उपलब्ध कराना है. इसके लिए हम आर्थिक रूप से पिछड़े डांसरों के घर-घर जाकर उनका ऑडिशन लेंगे क्योंकि कई ऐसे भी बच्चे होते हैं जिनमें प्रतिभा की तो कोई कमी नहीं होती है लेकिन जगह-जगह जाकर ऑडिशन देने‌ के लिए उनके पास संसाधन नहीं होते हैं".

आखिर क्यों सबके सामने रो पड़ीं सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
80 हजार का कुर्ता पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे रणबीर कपूर, 'रामायण' की रिलीज से पहले दिखा गजब लुक
80 हजार का कुर्ता पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे रणबीर, दिखा गजब लुक
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3', जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का 2 बजे का कलेक्शन
'मैं गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर शराब पीने के आरोपों के बाद सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, कपिल शर्मा ने कही ये बात
'मैं गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर शराब पीने के आरोपों के बाद सपोर्ट में उतरे मीका सिंह

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget