एक्सप्लोरर

Runway 34 Teaser: पायलट बनकर हजारों फीट की ऊंचाई तय करते दिखे अजय देवगन, रौबदार अंदाज में नजर आए अमिताभ

अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. मेकर्स पहले ही इस फिल्म की रिलीज की तारीख और मोशन पोस्टर जारी कर चुके हैं. अब फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है.

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और अमिताभ बच्चन फिल्म सत्याग्रह के बाद एक बार फिर से फिल्म 'रनवे 34' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. मेकर्स पहले ही इस फिल्म की रिलीज की तारीख और मोशन पोस्टर जारी कर चुके हैं. अब फिल्म का धमाकेदार टीजर भी रिलीज हो चुका है.

जी हां, आज यानी 15 मार्च को फिल्म 'रनवे 34' का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है. इस टीजर को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. टीजर में अजय देवगन को पायलट बनकर 35 हजार फीट ऊंची उड़ान भरते हुए दिखाया गया है. टीजर में आप देख सकते हैं कि घने काले बादलों और कड़कती बिजलियों के बीच प्लेन में बैठे अजय अपने मिशन को अंजाम देने की पुरजोर कोशिश में दिख रहे हैं. वह किसी इंफॉरमेशन की तलाश में नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

उनके साथ रकुल प्रीत सिंह भी इंटेस रोल में दिख रही हैं. इस दौरान रौबदार अंदाज में अमिताभ बच्चन की भी झलक दिखाई पड़ी है, जो 'लॉ ऑफ ग्रैविटी' का मतलब बताते हुए कहते हैं 'जो चीज जितनी ही तेजी से उपर जाती है, उसी तेजी से नीचे भी आ जाती है'. बता दें कि, फिल्म में अमिताभ बच्चन एक सरकारी अधिकारी की भूमिका निभाते दिखेंगे तो वहीं अजय देवगन पायलट के रोल में होंगे.

फिल्म में इन स्टार्स के अलावा बोमन ईरानी, आकांक्षा सिंह, कैरी मिनाटी और अंगीरा धर भी अहम भूमिकाओं में होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म को कथित तौर पर 2015 की एक असल घटना के इर्द-गिर्द फिल्माया गया है. मेकर्स ने टीजर के जरिए बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 21 मार्च को आएगा. वहीं यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Anushka Sharma : अनुष्का शर्मा का नया हेयर लुक, हमशकल जूलिया मिशेल का आया शानदार कमेंट   

In Pics: लंदन में आराम फरमा रहीं प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी शानदार तस्वीरें, ज्वैलरी की हो रही है खूब चर्चा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
'जेलर 2' ने पहले दिन तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की हाईएस्ट ओपनर
'जेलर 2' ने पहले दिन तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की हाईएस्ट ओपनर
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget