एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती ने दावा किया, बयान देने के लिए किया गया मजबूर

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपनी जमानत अर्जी में दावा किया है कि उन्हें हिरासत के दौरान बयान देने के लिए मजबूर किया गया.

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपनी जमानत अर्जी में दावा किया है कि उन्हें हिरासत के दौरान बयान देने के लिए मजबूर किया गया. नारकोटिक्स सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा रिया की गिरफ्तारी के एक दिन बाद, यह पता चला है कि यहां की एक विशेष अदालत 10 सितंबर को अभिनेत्री और उनके भाई शोविक की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगी.

सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रहीं रिया को मंगलवार को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. उन्हें 14 जून को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद हुई जांच के दौरान सामने आए ड्रग्स एंगल में नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है.

20-पेज की जमानत अर्जी में रिया ने कहा है, "वह निर्दोष है और उसने कोई भी अपराध नहीं किया है. आवेदक को वर्तमान मामले में झूठा फंसाया गया है."

आवेदन में यह भी कहा गया है कि रिया से कोई भी ड्रग या साइकोट्रॉपिक पदार्थ जब्त नहीं किया गया है. इसके अलावा कम मात्रा में ड्रग्स से संबंधित मामले में जमानत मिलने के प्रावधान की बात भी कही गई है.

आवेदन में कहा गया है, "वर्तमान में आवेदक के खिलाफ लगाए गए आरोपों में सबसे कम मात्रा में ड्रग्स खरीदने का मामला होगा, जो कि एक जमानती अपराध है." इसके साथ ही एप्लिकेशन में कहा गया है कि कम मात्रा में ड्रग्स खरीदने के मामले के अलावा अन्य कोई बड़ा मामला नहीं बनता है.

रिया चक्रवर्ती ने अपनी जमानत अर्जी में दावा किया है कि उन्हें हिरासत के दौरान आत्म-दोषारोपण बयान देने के लिए मजबूर किया गया.

इसमें कहा गया है कि आठ सितंबर, 2020 को उनके आवेदन में, आवेदक ने औपचारिक रूप से इस तरह के सभी भ्रामक बयानों को वापस ले लिया है.

आवेदन में कहा गया है, "आवेदक को उत्तरदाताओं द्वारा बुलाया गया था और एनसीबी कार्यालय में छह, सात और आठ सितंबर 2020 को पूछताछ की गई थी. आवेदक की पूछताछ के दौरान किसी भी कानूनी सलाह तक कोई पहुंच नहीं थी, जब उससे न्यूनतम आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी, जिसमें कई पुरुष अधिकारी थे और कोई भी महिला अधिकारी नहीं थी, जो वर्तमान आवेदक से कानून के अनुसार अनिवार्य रूप से पूछताछ कर सके."

दस्तावेज में रिया ने कहा है कि उसने हमेशा से ही इस मामले में सहयोग किया है. इसके साथ ही रिया ने कहा है कि अगर उसे न्यायिक हिरासत में रखा जाता है तो उसके जीवन के लिए गंभीर खतरा है.

इसके साथ ही कहा गया है कि आवेदक को पिछले कई महीनों के दौरान सैकड़ों मौत और दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं.

आवेदन में आवेदक के मानसिक स्वास्थ्य, कल्याण और जमानत लेने के कारणों के रूप में चल रही कोरोनावायरस महामारी का भी हवाला दिया गया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget