एक्सप्लोरर

अभिनेत्री रेखा के बंगले के सुरक्षाकर्मी को हुआ कोरोना वायरस, घर के बाहर बीएमसी ने लगाया नोटिस

जानी-मानी अभिनेत्री रेखा के मुम्बई स्थित बंगले 'सी स्प्रिंग्स' के एक सुरक्षाकर्मी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर एबीपी न्यूज़ को पता चली है.

मुम्बई: बॉलीवुड में सितारों के घरों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है. हाल ही में आमिर खान की टीम के 7 सदस्यों को कोरोना वायरस होने की खबर आई थी, जिनमें से दो आमिर खान के निजी सुरक्षाकर्मी थे. अब जानी-मानी अभिनेत्री रेखा के मुम्बई स्थित बंगले 'सी स्प्रिंग्स' के एक सुरक्षाकर्मी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर एबीपी न्यूज़ को पता चली है.

रेखा मुम्बई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में 'सी स्प्रिंग्स' बंगले में रहती हैं और उनके बंगले की सुरक्षा में हमेशा दो सुरक्षाकर्मी लगे रहते हैं. लेकिन कुछ दिन पहले एक सुरक्षाकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो गया है और फिलहाल उनका इलाज बांद्रा के बीकेसी स्थित कोविड फैसिलिटी में चल रहा है. इस संबंध में अधिक जानकारी पाने के लिए हमने रेखा से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया.

बीएमसी ने नियमों के अनुसार रेखा के बंगले के बाहर कंटेनमेंट जोन होने का नोटिस लगा दिया है और कोरोना वायरस का मरीज पाये जाने के बाद बंगले का फौरी तौर पर सैनिटाइजेशन भी किया जा चुका है.

अभिनेत्री रेखा के बंगले के सुरक्षाकर्मी को हुआ कोरोना वायरस, घर के बाहर बीएमसी ने लगाया नोटिस

उल्लेखनीय है कि अगर बॉलीवुड की बात करें तो कोरोना का शिकार होकर 2 फिल्मी हस्तियों की मौत हो चुकीं है. 1 मई को जानी-मानी संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद की मौत कोविड-19 और किडनी फेल्योर के चलते हो गयी थी. 70-80 के जाने-माने निर्माता अनिल सूरी भी कोरोना वायरस का शिकार हो गये थे.

जाने-माने अभिनेता किरण कुमार, अभिनेत्री जोआ मोरानी, उनकी बहन शजा मोरीना और निर्माता पिता करीम मोरानी भी कोविड-19 से पीड़ित होकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. इस बीच, अभिनेता वरण धवन की अमेरिका में रहनेवाली मौसी और निर्देशक कुणाल कोहली की आंटी का भी अमेरिका में कोविड-19 के चलते मौत हो गयी थी.

गौरतलब है कि करण जौहर, बोनी कपूर, अभिनेत्री अमृता अरोड़ा, सोफी चौधरी के घरेलू स्टाफ भी कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे. टी-सीरीज के दफ्तर में काम करनेवाला एक कर्मचारी भी कोरोना का शिकार हो गया था. अभिनेता फ्रीडी दारूवाला के पिता और अभिनेत्री/गायिका मोनिका डोगरा की मां भी कोरोना का शिकार हो गये थे, जो अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. लंदन में शिफ्ट हो चुके अभिनेता पूरब कोहली, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी कोरोना को मात देकर अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget