एक्सप्लोरर

रवीना टंडन ने साझा किया ऋषि कपूर का पुराना वीडियो, अब हो रहा है वायरल

ऋषि कपूर ने रवि टंडन के साथ कई फिल्मों में काम किया था. दिवंगत अभिनेता ने अभिनेत्री नीतू सिंह के साथ उनके एसोसिएशन के लिए भी फिल्मकार को धन्यवाद दिया, जो बाद में उनकी पत्नी बन गईं.

रवीना टंडन ने ऋषि कपूर का एक पुराना वीडियो संदेश साझा किया है, जिसमें दिवंगत अभिनेता अभिनेत्री के पिता व दिग्गज फिल्मकार रवि टंडन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. कपूर ने न्यूयॉर्क में अपने कैंसर के इलाज के लिए जाने से ठीक पहले यह वीडियो बनाकर उन्हें भेजा था. इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए रवीना ने लिखा, "इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने से ठीक पहले उन्होंने पापा के लिए यह रिकॉर्ड किया और फिर पापा के जन्मदिन पर हमारे साथ रहकर उन्हें सरप्राइज दिया था. ढेर सारा प्यार, आप हमेशा हमारे घर और हमारे दिलों में रहेंगे चिंटू अंकल. हम आपसे प्यार करते हैं."

ऋषि कपूर ने रवि टंडन के साथ कई फिल्मों में काम किया था. दिवंगत अभिनेता ने अभिनेत्री नीतू सिंह के साथ उनके एसोसिएशन के लिए भी फिल्मकार को धन्यवाद दिया, जो बाद में उनकी पत्नी बन गईं.

वीडियो में दिवंगत अभिनेता कह रहे हैं, "हाय रवि जी. सबसे पहले तो मैं आपको 80वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं, भगवान आपको आशीर्वाद दें ..हमारा रिश्ता तकरीबन 42 साल का है. मैं आपको 1973 से जानता हूं. हमने पहले 'खेल खेल में' काम किया. नीतू और मैं दोनों थे उसमें. उसके बाद हमने एक साथ चार फिल्में की हैं - 'खेल खेल में', 'झूठा कहीं का', 'राही बदल गए', 'आन और शान'. हमारे कामकाजी संबंधों में हमारा बहुत अच्छा तालमेल रहा है और मुझे आपके साथ काम करने में बहुत मजा आया है."

वीडियो में अभिनेता आगे कह रहे हैं, "नीतू के साथ मेरा सहयोग आपके कारण हो पाया. हम दोनों की जिंदगी की दो प्रमुख फिल्मों में आपने काम किया. मैं उन पलों को याद करता हूं. रवि जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने हमारे लिए बहुत कुछ किया है."

वह आगे कह रहे हैं, "आपकी पत्नी वीना जी बहुत ही प्यारी हैं, आपके बच्चे राजीव, रवीना दोनों बेहद प्यारे हैं. प्रार्थना करता हूं कि आपको सारी खुशियां मिलें. ईश्वर आप पर आशीर्वाद बनाए रखें, आपका स्वास्थ्य सही रहे, आपका जन्मदिन शानदार हो. मुझे लग रहा है कि मैं फिलहाल वहीं हूं. मुझे आपके घर आना है. इसलिए या तो आप इसे पहले देखें या बाद में लेकिन मैं वहां रहूंगा. भगवान भला करें, ढेर सारा प्यार."

दिवंगत अभिनेता ने 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
Archana Puran Singh Says: टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
रवि किशन के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्रियों तक ने किया विश
रवि किशन के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्रियों तक ने किया विश
Kajol Visits Dakshineswar Kali Temple: काजोल ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में किए दर्शन, लिया मां का आशीर्वाद
काजोल ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में किए दर्शन, लिया मां का आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget