एक्सप्लोरर

Fake COVID Vaccination: बॉलीवुड में सामने आए फर्जी टीकाकरण मुहिम के मामले, निर्माता रमेश तौरानी हुए फर्जीवाड़े का शिकार

फिल्म 'अंधाधुन' बनानेवाली प्रोडक्शन कंपनी मैचबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड भी रमेश तौरानी के साथ फेक वैक्सीनेशन अभियान का शिकार हुआ.

हाल ही मुम्बई की एक सोसायटी में फर्जी वैक्सीनेशन अभियान के खुलासे के बाद अब बॉलीवुड में इसी तरह के मामले उजागर हो रहे हैं. एबीपी न्यूज़ को इस बात की जानकारी हाथ लगी है कि लोकप्रिय म्यूजिक लेबल टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक और 'रेस' समेत बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के निर्माता रमेश तौरानी की कंपनी के कई कर्मचारी भी नकली टिकाकरण की मुहिम का शिकार हो गये हैं.

टिप्स के रमेश तौरानी द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत उनकी कंपनी और फिल्म‌ की यूनिट से जुड़े 365 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया था मगर सर्टिफिकेट के नाम पर अब तक उनके हाथ कुछ नहीं लगा है.

इस पूरे मसले पर एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए रमेश तौरानी ने कहा, 'हमने 29 मई औए 3 जून को अपने ऑफिस के स्टाफ, अपनी नई फिल्म से जुड़ी यूनिट के लोगों और उनसे संबंधित अन्य लोगों के लिए टीकाकरण की मुहिम का आयोजन किया था लेकिन हमें अभी तक सर्टिफिकेट नहीं दिये गये हैं. ऐसे में जब मेरे दफ्तर के लोगों ने राजेश पांडे से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि सभी के सर्टिफिकेट इस शनिवार (12 जून) तक आ जाएंगे. हमने 365 लोगों का वैक्सीनेशन प्रति डोज 1200 के हिसाब से लगवाया था. इसपर हमने जीएसटी की रकम भी चुकाई थी."

रमेश तौरानी ने कहा, "ऐसे में अब हमें इस बात की चिंता है कि हमारे लोगों को कोविडशील्ड का असली डोज लगाया गया है या फिर सलाइन का पानी चढ़ाया गया है. इस मामले की जांच मुम्बई पुलिस कर रही है जिससे इस मामले की पूरी हकीकत जल्द ही सामने आ जाएगी."

रमेश तौरानी की कंपनी ने एसपी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की सहायता से अपने कर्मचारियों के लिए टीकाकरण मुहिम का आयोजन किया था. इस रैकेट से एसपी इवेंट मैनेजमेंट के संजय गुप्ता के अलावा कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल के कर्मचारी राजेश पांडे और महेंद्र सिंह का नाम सामने आया है.

रमेश तौरानी का कहना है कि उन्हें बताया गया कि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल से मिलेगा मगर 15 दिनों से ज्यादा के इंतजार के बावजूद वे अब भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का इंतजार ही कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि टिप्स की तरह ही बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस और 'जॉनी गद्दार' व 'अंधाधुन' जैसी कई फिल्म प्रोड्यूस कर चुकी मैचबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है. 

दरअसल टिप्स इंडस्ट्रीज और मैचबॉक्स पिक्चर्स दोनों मिलकर एक फिल्म को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. ऐसे में दोनों फिल्मों से जुड़े तमाम लोगों और दोनों की कंपनियों के कर्मचारियों के कुल 365 लोगों ने अलग-अलग दिनों पर वैक्सीन लगवाई थी. उल्लेखनीय है कि 29 मई को मैचबॉक्स पिक्चर्स के अंधेरी स्थित ऑफिस तो वहीं 3 जून को टिप्स के दफ्तर में टीकाकरण का आयोजन किया गया था.

टीकाकरण के इतने दिनों के बावजूद भी दोनों कंपनियों को अभी तक कोई प्रमाणपत्र मुहैया नहीं कराये जाने से दोनों ही कंपनियां चिंता में पड़ गईं हैं और ऐसे में उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने‌ के लिए मजबूर होना पड़ा. गौरतलब है कि इस टीकाकरण अभियान के लिए भी एसपी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मदद ली गई थी जिसने कांदिवली की सोसायटी और रमेश तौरानी की टिप्स कंपनी और संजय राउत्रे के प्रोडक्शन हाउस मैचबॉक्स पिक्चर्स के लिए भी टीकाकरण अभियान का आयोजन किया था.

इस मसले पर एबीपी न्यूज़ से बात मरते हुए मैचबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक संजय राउत्रे ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हमारी टीकाकरण की इस मुहिम के तहत 150 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन ली थी. हमने वैक्सीनेशन के पैसे चुकाने में असमर्थ कर्मचरियों, उनके परिवारवालों और दोस्तों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव रखी थी जिसके तहत हमारी कंपनी से जुड़े 10 फीसदी कर्मचारियों ने वैक्सीन ली थी. चूंकि हम नेटफ्लिक्स के लिए भी फिल्म और वेब शोज बना रहे हैं तो ऐसे में हमसे जुड़े 540 लोगों ने पहले ही नेटफ्लिक्स की टीकाकरण मुहिम में जाकर वैक्सीन लगवा ली थी."

संजय राउत्रे ने कहा कि यह जांच का विषय है कि टिप्स और उनकी कंपनी द्वारा दो अलग-अलग दिनों में आयोजित की गई इस वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत जितने भी लोगों को भी वैक्सीन लगाई गई थी वो असली थी या नहीं और अभियान को आयोजित करनेवाली कंपनी की तरफ से सर्टिफिकेट देने में इतनी देरी क्यों हो रही है. संजय ने आगे कहा, "मुम्बई पुलिस इस पूरे मसले की जांच कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी."

एसपी इवेंट मैनेजमेंट वही कंपनी है जिसने हाल ही में मुम्बई के कांदिवली के हीरानंदानी एस्टेट सोसायटी में फर्जी टीकाकरण अभियान को अंजाम दिया जिसके तहत सोसायटी के 390 लोगों को टीका लगाया गया था. इस पूरे मामले की भी मुम्बई पुलिस जांच कर रही है. इस मामले में मुम्बई पुलिस द्वारा अब तक 3 लोगों से पूछताछ करने और 3 लोगों को हिरासत में लिये जाने की खबर सामने आई है.

यह भी पढ़ें

तस्वीरों में देखिए तमिल एक्ट्रेस Raai Laxmi का होश उड़ा देने वाला अंदाज, बिकिनी फोटोज ने धड़काया फैन्स का दिल

किसी ने किया है बीकॉम तो किसी के पास है कंप्यूटर में डिग्री, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं साउथ की ये अभिनेत्रियां

Sushmita Sen के भाई-भाभी ने वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की हैं शादी की Unseen तस्वीरें, देखें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
8 साल में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget