एक्सप्लोरर

Akshay Kumar की फिल्म से जुड़े 45 लोग कोरोना पॉजिटिव, Ram Setu फिल्म की शूटिंग

हाल ही में अक्षय कुमार ने 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू कर दी थी. दो दिन पहले जब सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया तो 75 में से 45 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला.

मुम्बई : अक्षय कुमार ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए खुद को कोरोना होने और आइसोलेट करने की बात सोशल मीडिया पर लिखी थी. लेकिन अब एबीपी न्यूज़ को इस बात की पुख्ता जानकारी लगी है अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'राम सेतु' से जुड़े 45 लोगों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अक्षय कुमार ने मुम्बई में अपनी अगली फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू कर दी थी. 5 अप्रैल को एक भव्य सीक्वेंस के लिए लगभग 75 जूनियर आर्टिस्ट्स व अन्य लोगों के साथ 'राम सेतु' की शूटिंग मुम्बई के मड आइलैंड इलाके में लगे एक भव्य सेट पर होनी थी. मगर शूटिंग शुरू होने से दो दिन पहले जब सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया तो 75 में से 45 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला.

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से इस खबर की पुष्टि करते हुए आगे बताया कि अक्षय कुमार और शूटिंग से जुड़े 45 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने‌ के बाद 'राम सेतु' की शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी गई है.

इस सिलसिले में अधिक जानकारी के लिए एबीपी न्यूज़ ने‌ अक्षय कुमार की टीम और 'राम सेतु' के निर्देशक अभिषेक शर्मा दोनों से संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों की ओर से कोई जवाब नहीं आया था.

उल्लेखनीय है कि 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू करने से पहले अक्षय कुनार, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा अयोध्या में राम लला के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने गये थे. बाद में अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें-

बैकलेस ड्रेस में अर्जुन कपूर को पेरेंट्स के घर Ester Lunch पर लेकर पहुंची मलाइका अरोड़ा, ड्रेस देख धड़का लोगों का दिल

बैकलेस ड्रेस में अर्जुन कपूर को पेरेंट्स के घर Ester Lunch पर लेकर पहुंची मलाइका अरोड़ा, ड्रेस देख धड़का लोगों का दिल

Trendsetter: 40 की उम्र, दोनों शादियों में धोखे, अब खुद को संवारकर श्वेता तिवारी ने किया सबको हैरान, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शनिवार को गरजी 'दृश्यम 3', 'द वन'-'हनुमान अंश' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल
शनिवार को गरजी 'दृश्यम 3', 'द वन'-'हनुमान अंश' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल
सलमान खान के YouTube चैनल पर कैसा होगा कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया, फैंस का जताया आभार
कैसा होगा सलमान खान के यूट्यूब चैनल का कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ बच्चन, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget