एक्सप्लोरर

Inside Pics: बेहद शानदार है सैफ अली खान का 150 कमरों वाला पटौदी पैलेस, 800 करोड़ रुपये है कीमत

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में पटौदी हाउस अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है. किराए पर दी हुई संपत्ति को हासिल करने के लिए सैफ ने फिल्मों का पैसा लगाया.

नई दिल्ली: सैफ अली खान का पटौदी हाउस शानदार इतिहास का गवाह रहा है. उन्होंने महल को मंसूर अली खान पटौदी के देहांत के बाद हासिल किया. पहले इसको किराए पर दिया गया था.

रियल लाइफ के नवाब सैफ अली खान बॉलीवुड के भाग्यशाली कलाकार हैं, जिनके महल के साथ उनका नाम जुड़ा हुआ है. पटौदी हाउस को इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है. हरियाणा के गुरुग्राम जिले में पटौदी हाउस की पहचान शाहाना और शानदार इंटीरियर के तौर पर होती है. दीवारों पर पेटिंग्स और आर्ट वर्क महल की शोभा बढ़ाते हैं. महल के इर्द गिर्द हरा-भरा बगीचा अपनी हरियाली का नमूना बिखेरता है.

ये 10 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 150 कमरे समेत सात ड्रेसिंग रूम, सात बेडरूम, सात बिलियर्ड रूम, शानदार ड्राइंग और डाइनिंग रूम हैं. संपत्ति का बाजार मूल्य करीब 800 करोड़ रूपये आंका गया है. दिल्ली के औपनिवेशिक हवेली की तर्ज पर पटौदी हाउस का निर्माण कराया गया था. इसको रॉबर्ड टोर रसेल ने 1900 के आसपास डिजायन किया था. उनके काम में ऑस्ट्रिया के आर्किटेक्ट कार्ल मोल्ट्ज वोन हेंज ने सहायता की.

महल को वापस हासिल कर सैफ ने इसको अपने हिसाब से पुनर्निर्माण कराया. इसके डिजायन में बदलाव के लिए उन्होंने इंटीरियर डीजायनर दर्शिनी सिंह की मदद ली.

महल के मुद्दे पर सैफ कहते हैं, “जब मेरे पिता का इंतेकाल हुआ तब उसे निमराना होटल को किराए पर दे दिया गया. अमन और फ्रांसिस होटल को चलाया करते थे. फ्रांसिस की मौत के बाद सैफ ने महल को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की. इसके बदले उनसे बड़ी रकम की मांग की गई.”

उन्होंने आगे कहा कि महल भले ही विरासत में उन्हें मिला है मगर फिल्म के पैसों से दोबारा हासिल किया गया है. अब सैफ, करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ हर साल महल जाते हैं. परिवार ने तैमूर का बर्थडे भी महल के बगीचे में मनाया था. पटौदी हाउस अंदर और बाहर से बेहद खूबसूरत है.

ये भी पढ़ें:

मुंबई: मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने इमारत को किया सील

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा- यह कठिनाइयों और उम्मीदों का समय

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget